गर्मी, उमस और धूप के कारण ज्यादा ऑयली हो रही है आपकी त्वचा ? इस्तेमाल करें ये 3 खास उबटन

Oily skin ke liye ubtan: गर्मियों में धूप और धूल आपके पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं और ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं इसके घरेलू उपाय।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 8, 2022 11:11 AM IST

ऑयली स्किन की समस्या वाले लोग बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी स्किन पर बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा एक्ने और दाने जैसी समस्याएं होती हैं। इस स्थिति में त्वचा को अंदर से साफ करने के लिए जरूरत होती है। खास कर कि स्किन पोर्स को जिनके ब्लॉक होने से ऑयल प्रोडक्शन और बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ उबटन ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय के रूप में काम कर सकते हैं। जी हां, हमारे यहां कई ऐसे पारंपरिक उबटन है जो कि ऑयली स्किन और इसकी कई समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। इसके अलावा गर्मियों में इन उबटन को लगाना ( Ubtan for oily skin in summer) त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने और इसका निखार बढ़ाने में मदद कर सकता है। तो, आइए जानते हैं ऑयली स्किन के लिए 3 उबटन के बारे में।

ऑयली स्किन के लिए उबटन-Oily skin ke liye ubtan

1. हल्दी, चंदन और तिल का तेल उबटन

हल्दी, चंदन और तिल के तेल से बना ये उबटन आपकी स्किन को अंदर से साफ करने में मदद करता है। हल्की का एंटीबैक्टीरियल गुण जहां त्वचा के पोर्स में बैठे हुए बैक्टीरिया को शांत करता है। वहीं चंदन त्वचा से तेल को सोखता है और ऑयल प्रोडक्शन को कम करता है। इसके अलावा तिल का तेल एक्ने को कम करने में मददगार है। इस तरह ये तीनों मिल कर आपकी त्वचा की कई समस्याओं को करने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है, अतिरिक्त सीबम को नियंत्रित करता है, पिंपल्स को कमकरता है और खूबसूरत त्वचा देता है। इस रेसिपी को बनाने के लिए 1-2 टेबल स्पून हल्दी, चंदन पाउडर और 2-3 टेबलस्पून तिल का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। पूरे चेहरे और शरीर पर लगाएं और लगभग 15-20 मिनट तक रखें। सादे पानी से धो लें।

2. ओटमील, लाल मसूर पाउडर और चावल पाउडर से बना उबटन

यह एक अत्यधिक प्रभावी उबटन है जो त्वचा में ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने के साथ टैन को हटाने में मदद करता है। ये आपके स्किन पोर्स को साफ करने के साथ त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करता है। यह न केवल त्वचा के लिए बल्कि शरीर के लिए भी अच्छा होता है। दरअसल, लाल मसूर का पाउडर त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने में मदद करता है। चावल पाउडर एक बेहतरीन स्किन एक्सफोलिएटर है तो, ओटमील स्किन को स्क्रब करता है। इत तरह ये तीनों मिल कर ऑयली स्किन के लिए बेहतर तरीके से काम करते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ दलिया, लाल मसूर का पाउडर, चावल का पाउडर और हल्दी लें। इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें और सामग्री को पानी के साथ अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे त्वचा पर लगाएं।

3. बादाम का तेल, अलसी और संतरे के छिलके से बना उबटन

ये उबटन ऑयली स्किन के लिए ही नहीं कई प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है। दरअसल, अलसी के बीज का पाउडर जहां स्किन को अंदर से साफ करने में मदद करता है, वहीं संतरे के छिलके चेहरे को स्क्रब करके ऑयल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा बादाम का तेल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है। इसलिए इस उबटन को आप अपनी ऑयली स्किन के लिए अच्छी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आधा चम्मच अलसी के बीजों का पाउडर और संतरे के छिलकों का पाउडर लें। अब एक कटोरी में गुलाब जल की कुछ बूंदे डालकर मिला लें। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए सामग्री को अच्छी तरह से ब्लेंड करें और इसे अपनी त्वचा पर धीरे से लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source