Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Safed Balo Ko Kala Karne Ka Tarika: उम्र बढ़ने के साथ ही बालों का सफेद होना काफी सामान्य है। लेकिन कुछ लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। समय से पहले बालों के सफेद होने की वजह से व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा दिखने लगता है। इसका असर आपकी पर्सनालिटी पर भी पड़ सकता है। सफेद बालों को काला करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले अधिकतर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी होते हैं। तो आइए, जानते हैं बालों को काला करने के लिए नारियल तेल और नींबू कैसे लगाएं।
बालों को काला करने के लिए सबसे पहले नारियल तेल को गुनगुना कर लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। अब कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। नियमित रूप से इस नुस्खे का उपयोग करने से आपके सफेद बाल जल्द ही काले होने लगेंगे।
नारियल तेल और नींबू में मौजूद गुण बालों को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
बालों में नारियल तेल और नींबू का रस लगाने से डैंड्रफ और सिर में खुजली की समस्या दूर होती है।
नारियल तेल और नींबू के रस का मिश्रण आपके बालों को मजबूत और घना बना सकता है।
नारियल तेल और नींबू का रस लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी से हो सकती है।
बालों में नारियल तेल और नींबू का रस लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
बालों को काला करने के लिए आप नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको कोई एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।