नारियल के छिलके से सफेद बालों को मिनटों में करें काला, मार्केट के डाई से कई गुना बेहतर मिलेगा रिजल्ट

Nariyal ke chilke se hair dye : बालों को काला करने के लिए नारियल के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 29, 2023 11:01 AM IST

Nariyal ke chilke se hair dye : नारियल स्वाद और स्वास्थ्य के लिहाज से काफी उपयोगी होता है। नारियल के गुदे का प्रयोग हम कई तरह की डिशेज को तैयार करने और सीधे तौर पर खाने में करते हैं। वहीं, नारियल का दूध और पानी स्किन पर ग्लो लाने में मदद करता है। लेकिन क्या आपने इसके छिलकों का इस्तेमाल किया जा है? जी हां, अक्सर हम नारियल के गुदों को निकालकर इसके छिलकों को बाहर फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलका आपके कई काम आ सकता है। इससे आप कोकोपीट बना सकते हैं।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नारियल के छिलकों से रस्सी भी बनाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसके छिलकों का इस्तेमाल डाई (nariyal ke chilke se hair dye) की तरह कर सकते हैं। जी हां, नारियल के छिलकों का प्रयोग आप अपने सफेद बालों का काला करने के लिए कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इससे आपके बाल तुरंत काले नजर आने लगते हैं, जिसके लिए आपको किसी तरह के डाई की आवश्यकता नहीं होती है। आइए जानते हैं नारियल के छिलकों से बालों को (nariyal ke chilke ka upyog) काला कैसे करें ?

बालों को काला करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें नारियल का छिलका - Nariyal ke Chilke se Hair dye Kaise Karein

नारियल के छिलकों से बालों को कालाकरने के लिए सबसे पहले नारियल के छिलकों (Coconut husk Benefits for Hair)को एक पैन में रखें, इसमें 4 से 5 बादाम और थोड़ा सा कपूर पाउडर लेकर इसे जला लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें, जब जला हुआ नारियल का छिलका ठंडा हो जाए तो इसे हाथों की मदद से पीसकर पाउडर बनाएं। 

अब इस पाउडर में थोड़ा सा नारियल तेल या बादाम का तेल मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को अपने सफेद बालों के हिस्से पर लगाएं। करीब 30 से 40 मिनट के बाद आप अपने बालों को शैंपू की मदद ले धो लें। इससे आपके बाल तुरंत काले नजर आने लगेंगे। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको कपूर या फिर बादाम से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका प्रयोग न करें। 

नारियल के छिलकों के अन्य फायदे - Coconut husk Benefits 

  • नारियल का छिलका बवासीर की परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
  • यह दांतों की चमक को बढ़ाने में प्रभावी माना जाता है।
  • पीरियड्स की समस्याओं से राहत दिलाने में नारियल के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल के छिलकों की मदद से आप अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा सफेद कम उम्र में ही हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source