hamburger icon
A
Read in English

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पीएं हल्दी वाला दूध, दूर होगीं कई स्किन प्रॉब्लम्स

इम्यून सिस्टम और शरीर को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ हल्दी वाला दूध आपकी सुंदरता भी बढ़ाता है। जी हां, हल्दी वाला दूध पीने से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना आसान हो सकता है। आयुर्वेद में हल्दी को एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर बताया गया है। हल्दी के ये तत्व आपकी स्किन में छुपे बैक्टेरिया को खत्म कर उसे हेल्दी बनाते हैं। यह वजह है कि शादी से पहले चेहरे और शरीर पर हल्दी का लेप किया जाता है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 9, 2020 12:50 AM IST

हल्दी वाले दूध (Turmeric Milk) को गोल्डन मिल्क (Golden Milk) भी कहा जाता है। इसकी वजह है हल्दी वाले दूध को पीने से शरीर को होने वाले फायदे। दरअसल, आयुर्वेद में हल्दी को दर्द से आराम दिलाने वाले, रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Ayurvedic Immunity Booster) बढ़ाने वाला और शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखने वाली औषधि बताया गया है। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान हल्दी वाला दूध पीने वालों की संख्या भी बढ़ी है। लोगों को धीरे-धीरे इस पारम्परिक और आयुर्वेदिक पेय की अहमियत समझ आ रही है और अब इसे डेली डायट में जगह भी मिल रही है। (Turmeric Milk Beauty benefits)

इम्यून सिस्टम और शरीर को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ हल्दी वाला दूध आपकी सुंदरता भी बढ़ाता है। जी हां, हल्दी वाला दूध पीने से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना आसान हो सकता है। आयुर्वेद में हल्दी को एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर कहा गया है। हल्दी के ये तत्व आपकी स्किन में छुपे बैक्टेरिया को खत्म कर उसे हेल्दी बनाते हैं। यह वजह है कि शादी से पहले चेहरे और शरीर पर हल्दी का लेप किया जाता है। (Beauty Benefits of Turmeric)

हल्दी वाला दूध पीएं, आपकी स्किन को होंगे ये फायदे (Turmeric Milk Beauty benefits):

पिम्पल्स

हल्दी मुंहासों की समस्या को कम करता है। हल्दी में पाया जानेवाला मुख्य कम्पाउंड कर्क्यूमिन एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर प्रभाव छोड़ता है। यह पिम्पल (Pimples) बढ़ाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करता ही है। साथी ही स्किन पर पिम्पल्स की वजह से होने वाले घाव को जल्दी ठीक करता है। हल्की से स्किन पर नज़र आने वाले दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। (Home Remedies for Pimples)

डेड स्किन हटाती है हल्दी

हमारी स्किन सेल्स हमेशा बनती और नष्ट होती रहती हैं। इस प्रक्रिया में मृत कोशिकाओं (Dead Skin Cells) की परत त्वचा पर जमने लगती है। इसकी सफाई ना करने से त्वचा की ऊपरी परत सख्त और काली दिखने लगती है। डेड स्किन सेल्स की यह परत प्रदूषण के चलते भी तेज़ी से बढ़ती है। त्वचा पर डेड स्किन सेल्स की परत जमा होने के कारण आपका चेहरा निस्तेज़ और अधिक उम्र का दिख सकता है। आप इस समस्या से राहत के लिए अपनी स्किन पर हल्दी का लेप तो लगा ही सकती हैं। साथ ही हल्दी वाला दूध पीने से भी स्किन ग्लो करने लगती है। (Beauty Tips In Hindi)

हेल्दी ग्लो

हल्दी वाला दूध पीने से चेहरे पर निखार आता है। रोज़ रात में सोने से पहले हल्दी (Turmeric Milk) वाला दूध पीएं। इससे, स्किन अंदर से स्वस्थ बनेगी और चेहरे पर निखार आता है। (Turmeric Milk Beauty benefits in hindi)