किचन में रखी इस पीली चीज से आपके बाल होंगे मजबूत और घने, जानें सेहत को मिलने वाले अन्य फायदे

Turmeric for Hair :  बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हल्दी काफी कारगर हो सकता है। आइए जानते हैं बालों में कैसे लगाएं हल्दी?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 31, 2023 4:42 PM IST

Turmeric for Hair : भारतीय घरों के लगभग हर एक किचन में हल्दी आसानी से मिल जाएगी। यह हल्दी कई तरह के गुणों से भरपूर होता है, जो न सिर्फ आपकी शारीरिक परेशानी को दूर कर सकता है। बल्कि इसके प्रयोग से बालों की भी खूबसूरती को बढ़ावा मिल सकता है। नियमित रूप से बालों में हल्दी लगाने से आप डैंड्रफ, स्कैल्प में सूजन, बालों की ग्रोथ इत्यादि को कम किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल घने हों, तो नियमित रूप से बालों में हल्दी लगाएं। हल्दी कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के इत्यादि से भरपूर होता है, जो बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। इससे बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से बालों में हल्दी लगाते हैं, तो इससे कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं बालों में हल्दी लगाने के क्या हैंफायदे?

बालों में हल्दी लगाने के क्या हैं फायदे? ( Turmeric Benefits for Hair )

बालों में हल्दी लगाने से कई लाभ हो सकते हैं। यह बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकता है, साथ ही बालों कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं बालों में हल्दी लगाने के क्या हैं फायदे?

  • बालों में हल्दी लगाने से डैंड्रफ की परेशानी दूर हो सकती है। 
  • हल्दी लगाने से आप सफेद बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। 
  • झड़ते और बेजान बालों के लिए हल्दी रामाबाण साबित हो सकता है। 
  • अगर आपके स्कैल्प में सूजन है तो अपने बालों पर रोजाना हल्दी लगाएं।

बालों पर कैसे करें हल्दी का इस्तेमाल? ( How to use turmeric for hair )

बालों की चमक बढ़ाने के लिए ऐसे लगाएं हल्दी

बालों की चमक को बढ़ाने के लिए सबसे पहले 2 अंडे लें। इसे फोड़कर अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच शहद, 2 चम्मच हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने पूरे बालों में लगाएं। करीब 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे बालों की चमक बढ़ेगी। 

बालों की ग्रोथ के लिए ऐसे लगाएं हल्दी

बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आप हल्दी का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल का तेल लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिक्स करेँ। इसके बाद इसे अच्छी तरह से अपने बालों पर लगाकर मसाज करें। इसके बाल बालों को धो लें। नियमित रूप से इस तेल को बालों पर लगाने से आप डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकते हैँ। साथ ही यह स्कैल्प की सूजन को कम कर सकता है।

झड़ते बालों की परेशानी कम करे हल्दी

बालों में हल्दी लगाने से आप झड़ते बालों की समस्या को दूर कर सकते हैँ। इसके लिए 2 चम्मच कच्चे दूध के साथ 1 चम्मच शहद मिक्स करें। अब इसमें 1 चम्मच करीब हल्दी पाउडर मिक्स करके बालों में लगाएं। इसके बाद इस पैक को सूखने दें। जब हेयर पैक सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे झड़ते बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

बालों में नियमित रूप से हल्दी लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार बालों में हल्दी लगा रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source