Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Turmeric for Acne in Hindi: किशोरावस्था में एक्ने (Acne), मुंहासों (Pimples) की समस्या से युवक-युवतियां अक्सर परेशान रहते हैं। वैसे तो बढ़ती उम्र में ये बहुत आम समस्याएं हैं, लेकिन एक्ने या मुंहासों के कारण चेहरे पर कई बार दाग-धब्बे, गड्ढे हो जाते हैं, जिससे त्वचा की खूबसूरती बिगड़ जाती है। इसके लिए लोग कई तरह के एक्ने क्रीम, लोशन चेहरे पर लगाते हैं, जिसका फायदा अधिक नहीं होता। जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, उन्हें इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही होता है। ऐसे में आप एक्ने (Acne) और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी (Haldi For Acne Free skin) से बना फेस पैक का इस्तेमाल करें।
हल्दी में एक्ने से होने वाले दाग-धब्बों (turmeric for acne scars) को कम करनी वाली हीलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती है। इतना ही नहीं, हल्दी (Haldi benefits for skin) में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जानें, घर पर हल्दी से फेस पैक बनाने का तरीका (Turmeric for acne face mask) और त्वचा पर होने वाले हल्दी के लाभ...
एक्ने (Acne) से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हल्दी से बना फेस मास्क (Turmeric for Acne in Hindi) प्रतिदिन लगाना शुरू कर दें। हल्दी से त्वचा पर होने वाले फायदे (Haldi benefits for skin) अनगिनत हैं। हल्दी वाला फेस पैक (DIY Turmeric Face Pack) बनाने के लिए आपको चाहिए...
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
दही- 1 बड़ा चम्मच
शहद- आधा चम्मच
नारियल तेल- आवश्यकतानुसार
[caption id="attachment_783089" align="alignnone" width="655"]
हल्दी से पाएं कुछ ही दिनों में एक्ने फ्री स्किन।[/caption]
बेदाग त्वचा पाना (Haldi Face Pack For Glowing And Acne Free skin) है, तो एक कटोरी में हल्दी, दही, शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें थोड़ा सा नारियल तेल भी मिला दें। गांठ ना पड़े, इस बात का ध्यान दें। पेस्ट बहुत टाइट बन गया हो, तो उसमें थोड़ा सी दही और मिला दें।
टर्मरिक या हल्दी का फेस पैक (Haldi face pack for acne) चेहरे पर अप्लाई करने से पहले चेहरे को पानी से या फिर क्लिंजर से साफ कर लें। अब हल्दी फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें। जब सूखने लगे तो उंगलियों से चेहरे को स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब मॉइस्चराइजर लगा लें। मुंहासे (Pimples), एक्ने (Acne in hindi), दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी (Haldi face pack) से बना फेस पैक जरूर लगाएं।
हल्दी ही नहीं इसके तेल में भी छिपे हैं कई गुण, जानें हल्दी के तेल के 5 फायदे