लोहड़ी के लिए इस खास तरह से लगाएं हल्दी फेसपैक, चेहरे की चमक देखकर सब पूछेंगे राज

Lohri Special 2023 : लोहड़ी के खास मौके पर हल्दी से तैयार फेस पैक चेहरे पर लगाएं। ये फेसपैक आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं फेसपैक बनाने की विधि?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 11, 2023 11:42 AM IST

Lohri Special 2023 : हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाती है। यह हरियाणा और पंजाब राज्यों में मुख्य रूप से मनाई जाती है। वहीं, अन्य राज्यों में भी इसे सेलिब्रेट किया जाता है। कई लोग लोहड़ी के मौके पर पार्टी ऑर्गनाइज करते हैं। कई महिलाएं लोहड़ी पार्टी में जानें के लिए काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं। इसके लिए वजह कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि लोहड़ी के मौके पर आपकी खूबसूरती निखरकर आए, तो इसके लिए अपने चेहरे पर हल्दी का फेस पैक लगाएं। हल्दी से तैयार फेस पैक चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन की रंगत निखरेगी। साथ ही स्किन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी पार्टी में कैसे लाएं चेहरे पर निखार?

लोहड़ी पर इस खास तरीके से लगाएं हल्दी

हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से आपकी खूबसूरती में निखार आता है। इसे चेहरे पर लगाने से आप पिंपल्स, एक्ने, दाग-धब्बों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर कैसे लगाएं हल्दी लगाएं। हल्दी काफी फायदेमंद होती है।

चेहरे पर लगाएं हल्दी और बेसन का फेस पैक

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हल्दी और बेसन का फेस पैक लगाएं। इस फेस पैक को लगाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चौथाई चम्मच हल्दी और गुलाब जल मिक्स करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा।

हल्दी और एलोवेरा पैक से स्किन पर आएगा निखार

हल्दी और एलोवेरा से तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन पर निखार आएगा। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच एलोवेरा जेल और एक चुटकी हल्दी पाउडर लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद करीब 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होगी।

हल्दी और चंदन फेस पैक चेहरे की रंगत में लाएं सुधार

हल्दी और चंदन से तैयार फेस पैक की मदद से आप अपनी स्किन की रंगत में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच दूध मिक्स कर लें। सभी सामाग्री को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अब इसे सूखने के लिए करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

चेहरे पर लगाएं हल्दी और अंडे का फेस पैक

हल्दी और अंडे का फेस पैक चेहरे पर लगाने से आपकी खूबसूरती बढ़ेगी। इसके लिए कटोरी में एक अंडे का सफेद भाग लें। इसमें एक चौथाई चम्मच हल्दी और आधा चम्मच जैतून का तेल मिक्स करें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन काफी ग्लो कर सकती है।

हल्दी का फेस पैक आपकी स्किन की रंगत में सुधार ला सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी कारण से बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source