Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दुल्हन बनने वाली हैं तो लगाएं हल्दी से बने ये 4 फेस पैक, एकदम बढ़ जाएगा त्वचा का निखार और दूर होंगे दाग-धब्बे

Haldi Face Pack in Hindi: अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो अपने चेहरे पर हल्दी के फेस पैक अप्लाई कर सकती हैं। हल्दी त्वचा की रंगत को सुधारने और चमक बढ़ाने में मदद करती है। आप इन 4 फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

दुल्हन बनने वाली हैं तो लगाएं हल्दी से बने ये 4 फेस पैक, एकदम बढ़ जाएगा त्वचा का निखार और दूर होंगे दाग-धब्बे

Written by Anju Rawat |Updated : January 15, 2025 10:01 AM IST

Haldi Face Pack for Glowing Skin in Hindi: शादियों का सीजन आने वाला है। शादी को लेकर दुल्हन ही सबसे ज्यादा परेशान और एक्साइटेड रहती है। खासकर, दुल्हन अपने लुक्स को लेकर कंसर्न रहती है। ऐसे में शादी से पहले चेहरे का निखार बढ़ाने, दाग-धब्बों से छुटकारा पाने, त्वचा की रंगत में सुधार करने और टैनिंग हटाने के लिए लड़कियां प्री-ब्राइडल ट्रीटमेंट लेती हैं। आप इन ट्रीटमेंट्स के साथ ही, घर पर भी चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए कई उपाय (Home Remedies for Glowing Skin) आजमा सकती हैं। दुल्हन के चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए हल्दी को बेस्ट माना जाता है। आप भी शादी से कुछ दिन या महीने पहले हल्दी फेस पैक लगाना शुरू कर सकती हैं। हल्दी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी असरदार होता है। हल्दी चेहरे की चमक को बढ़ाने में मदद करता है। आइए, ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं दुल्हन के लिए हल्दी के बेस्ट फेस पैक (Dulhan ke Liye Haldi ke Face Pack)-

दुल्हन के लिए हल्दी फेस पैक- Dulhan ke Liye Haldi Face Pack

1. हल्दी और दूध फेस पैक- Haldi or Dudh Face Pack for Bride

अगर आपकी शादी होने वाली है, तो आप चेहरे पर निखार लाने के लिए हल्दी और दूध का फेस पैक अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप दूध लें और इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। अब इस पेस्ट से अपने चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। 5-10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। 2-3 हफ्तों तक रोजाना इस फेस पैक को लगाने से आपकी रंगत में सुधार होगा। इस पैक को लगाने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। दूध चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है।

2. हल्दी और बेसन फेस पैक- Haldi or Besan Face Pack for Bride

हल्दी और बेसन फेस पैक का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अधिकतर लोग चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें हल्दी और दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। दही में मौजूद गुण त्वचा के दाग-धब्बों और डार्क स्पॉट्स को हटाने (Face Pack for Dark Spots in Hindi) में असरदार होते हैं। हल्दी और बेसन फेस पैक लगाने से त्वचा की रंगत एकसमान होती है।

Also Read

More News

3. हल्दी और शहद फेस पैक- Haldi or Shahad Face Pack for Bride

अगर आपकी ड्राई और बेजान त्वचा है, तो आप हल्दी और शहद फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। शहद रूखी और बेजान त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और कोमल बनाते हैं। आप एक चम्मच शहद लें। इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं और फिर चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आप चेहरे को आधे घंटे बाद पानी से धो सकते हैं। खासकर, अगर आपकी इस मौसम में शादी होने वाली है, तो हल्दी और शहद फेस पैक (Haldi Honey Face Pack for Winters) अच्छा साबित हो सकता है।

4. हल्दी और दही फेस पैक- Haldi or Dahi Face Pack for Bride

अगर आपकी शादी होने वाली है और चेहरे पर कालापन है, तो आप हल्दी और दही का फेस पैकअप्लाई कर सकते हैं। हल्दी और दही का मिश्रण त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आप इस फेस पैक को लगाएंगे, तो इससे टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा। हल्दी और दही का फेस पैक (Haldi Dahi Face Pack Benefits) त्वचा पर जमी सारी गंदगी को आसानी से निकालने में मदद करता है। आप दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप रोजाना इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।