Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेयर फॉल से राहत के लिए घर पर बनाएं यह हेयर मास्क

हेयर फॉल अब केवल अनुवांशिक कारणों तक ही सीमित नहीं है या किसी विशेष उम्र के लोगों को ही हेयर फॉल की समस्या नहीं होती।

हेयर फॉल से राहत के लिए घर पर बनाएं यह हेयर मास्क
लगातार बढ़ता प्रदूषण का स्तर, अनहेल्दी डायट, लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भी हेयर फॉल के प्रमुख कारण हैं। © Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 31, 2018 10:34 PM IST

हेयर फॉल एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरा है और अब यह परेशानी केवल अनुवांशिक कारणों तक ही सीमित नहीं है या किसी विशेष उम्र के लोगों को ही हेयर फॉल की समस्या नहीं होती। लगातार बढ़ता प्रदूषण का स्तर, अनहेल्दी  डायट, लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भी इसके प्रमुख कारण हैं। ऊपर से इन समस्याओं से राहत पाने के लिए हम केमिकल से भरे हुए हेयर केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारी समस्या को और बिगाड़ने का ही काम करते हैं। ऐसे में किसी अच्छे डर्मटॉलजिस्ट से सम्पर्क करें और अपनी इस समस्या का सही कारण पता करें। साथ ही घरेलू उपायों के तौर पर आप नैचुरल चीज़ों से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कच्चे आम विटामिन सी का स्रोत होते हैं। विटामिन सी के अन्य स्रोतों जैसे आंवला और नींबू की तरह कच्चे आम भी बालों की सेहत में सुधार करने में मदद करते हैं। विटामिन ए और सी से भरपूर आम बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। दही एक नैचुरल हेयर कंडीशनर है जो आपके बालों को स्मूद और सुलझा हुआ बनाता है। इससे आपके बालों की चमक बढ़ती है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से राहत भी मिलती है।

आप झड़ते बालों की समस्या से राहत पाने के लिए मैंगो-योगर्ट हेयर पैक बना सकते हैं। इसके लिए कच्चे आम को काटकर मिक्सी में पीसें। अपने बालों की लम्बाई का ध्यान रखते हुए इस पेस्ट में थोड़ी-सी दही और दो-तीन चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और सारी चीज़ों को एकसाथ फेंट लें। आपको अपने बालों में इस पेस्ट को 30-40 मिनट के लिए लगाना होगा। निश्चित समय के बाद आप बालों को सादे पानी से धो सकते हैं।

Also Read

More News

नोट- बालों से दही की गंध हटाने के लिए किसी माइल्ड शैम्पू से बालों की सफाई करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लगातार बढ़ता प्रदूषण का स्तर, अनहेल्दी डायट, लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भी हेयर फॉल के प्रमुख कारण हैं।