ग्लोइंग स्किन के लिए अनन्या पांडे लगाती हैं एक खास होममेड फेस मास्क, लॉकडाउन में आप भी पाएं हेल्दी स्किन, आज़माएं ये 3 नैचुरल तरीके

क्वारंटाइन में आपके के पास अब थोड़ा ज़्यादा वक़्त है तो अपनी स्किन का भी थोड़ा ज़्यादा ख्याल रखिए। इससे, ना केवल आपकी स्किन हेल्दी बनेगी, बल्कि मूड अच्छा रहेगा, बल्कि आपका स्ट्रेस लेवल भी थोड़ा कम होगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 10, 2020 3:19 AM IST

Homemade Face Mask:  कोविड-19 स्प्रेड (Covid-19 Spread) से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) और घर में बंद रहने जैसे तरीकों को बेस्ट बताया जा रहा है। जिसका लोग भी पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण अब लोग अपने घरों में ही ज़्यादातर समय बिताते हैं। इसीलिए, लोगों को अब खुद के लिए और अपने परिवार के लिए अधिक समय मिल रहा है। अब जैसा कि आपके पास थोड़ा ज़्यादा वक़्त है तो अपनी स्किन का भी थोड़ा ज़्यादा ख्याल रखिए। इससे, ना केवल आपकी स्किन हेल्दी बनेगी, बल्कि मूड अच्छा रहेगा, बल्कि आपका स्ट्रेस लेवल भी थोड़ा कम होगा।

अनन्या पांडे लगाती हैं ये होममेड फेस मास्क, जिसे बनाना है आसान (Homemade Face Mask Recipes):

अब चूंकि आप घर में हैं तो, किचन और आपके टेरेस गार्डन में उपलब्ध चीज़ों की मदद से अपने लिए ब्यूटी रेमेडिज़ तैयार करें। ठीक जैसे ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 फेम’ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday Beauty Tips) करती हैं। 21 साल की अनन्या ने अपने फैंस के साथ शेयर किया एक होममेड फेस मास्क बनाने का तरीका, जो उनका अपना ब्यूटी सीक्रेट (Ananya Panday Beauty Secrets) भी है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में अनन्या बनाते दिखीं एक होममेड फेस मास्क, जो उनकी मां भावना पांडे बहुत पहले से इस्तेमाल करती आ रही हैं। इस होम मेड मास्क के लिए केवल 3 चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है, जो आसानी से घर में मिल जाते हैं। दही, हल्दी और शहद से बना यह फेस मास्क चेहरे पर हेल्दी ग्लो लाने में मदद करता है। इस मास्क को 15-20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखना होगा, उसके बाद आप इसे पानी से साफ कर सकते हैं।

ट्राई करें ये होममेड फेस मास्क भी, स्किन पर आएगा हेल्दी ग्लो :

पम्पकिन फेस मास्क (Pumpkin Face Mask)

कद्दू यानि पम्पकिन (pumpkin) एक ऐसी सब्ज़ी है जो इन दिनों लोग अपने घरों में स्टोर कर रहे हैं। यह आपको बड़ी ही आसानी से घर में मिल ही जाएगा। कद्दू में एंजाइम्स और अल्फा हाइडॉक्सि एसिड्स होते हैं, जो स्किन टोन को निखारने का काम करते हैं। इसमें विटामिन ए और सी भी होता जो, कोलाजन निर्माण में मदद करता है।

इस पौष्टिक सब्ज़ी से अपनी स्किन का भी पोषण कर सकते हैं आप। तो, बस एक चम्मच कच्चे या उबले हुए कद्दू का पेस्ट लें, इसमें विटामिन ई की कुछ बूंदें मिलाएं। अब एक चम्मच शहद इसमें मिक्स करें और एक अच्छा सा पेस्ट तैयार करें। इस फेस मास्क को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर सादे पानी से चेहरा धो दें।

Skincare during Lockdown: चाहिए ग्लोइंग स्किन पर लॉकडाउन में नहीं जा पा रहे सैलोन, तो घर पर ही करें फेशियल इन 2 नैचुरल चीज़ों के साथ

एवोकाडो फेस मास्क

ड्राई स्किन के लिए यह फेस मास्क बहुत ही अच्छा है। एवोकाडो पल्प में नारियल का तेल मिलाएं और इसमें थोड़ा-सा शहह मिलाकर मिक्स करें। इस फेस मास्क से ड्राई स्किन को मॉश्चराइज़ कर सकते हैं। साथ ही चेहरे पर हुए छोटे-मोटे घावों को भरने में भी मदद मिलेगी।

इस फेस मास्क को बनाने के लिए एवोकाडो पल्प या बटर को चम्मच से निकाल कर मैश कर लें। फिर इसमें शहद और नारियल का तेल मिलाएं। 20-30 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें। फिर सूखने के बाद गुनगुने पानी से साफ करें।

Smartphone Side Effects: लॉकडाउन में फोन का करें संभल कर इस्तेमाल, वर्ना बढ़ सकती हैं ये 3 स्किन प्रॉब्लम्स

Healthy Summers: गर्मियों में कैसा परफ्यूम करना चाहिए इस्तेमाल, सही परफ्यूम चुनने के लिए फॉलो करें ये शहनाज़ हुसैन टिप्स

Heat Boils Home Remedies: गर्मियों में चेहरे पर जब होने लगे हीट बॉइल्स, तो इस घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source