स्किन को सॉफ्ट बनाने और ग्लो लाने के लिए अनानास से करें स्क्रब

ऐसी चमकती-दमकती स्किन पाने के लिए आज ही से शुरू कर दें यह उपाय!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 14, 2017 3:29 PM IST

सुंदर और दमकती त्वचा भला कौन लड़की नहीं चाहती है। बेशक चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन इनमें भारी मात्रा में केमिकल मिले होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी स्किन को सॉफ्ट करने और ग्लो लाने के लिए आप खट्टे-मीठे फल अनानास का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एक एंजाइम होता है जो आपकी स्किन को साफ करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। आप अपनी स्किन को स्क्रब करने के लिए इसके बाहरी छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको अनानास नहीं मिलता है, तो आप डिब्बाबंद फल भी यूज कर सकते हैं। ब्यूटी ब्लॉगर अनुराधा गोस्वामी आपको बता रही हैं कि आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए अनानास का फेस पैक कैसे बना सकती हैं।

आपको चाहिए

बनाने का तरीका

  • अनानास को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
  • इसके बाद नारियल तेल डालकर दोबारा ब्लेंड करें।
  • इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर चीनी मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को आराम से सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • आप स्क्रब को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और बाद में यूज कर सकते हैं।

इस बात का रखें ख्याल

ऑयली स्किन वाले लोग ड्राई और फ्लैकी स्किन वालों की तुलना में इसका ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा युवा इसका अधिक यूज कर सकते हैं। स्क्रब से आपकी स्किन स्मूद बनती है और ग्लो आता है।

इसमें कोई शक नहीं है कि ज्यादा स्क्रबिंग से आपकी स्किन कठोर हो सकती है। इसलिए रोजाना स्क्रबिंग से बचना चाहिए। आपको एक हफ्ते या 15 दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। सेंसटिव स्किन वालों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही स्क्रब करना चाहिए वर्ना उन्हें रेडनेस या रैशेष हो सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source