
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
सर्दियों में पैरों की त्वचा से जुड़ी परेशानियां भी काफी बढ़ जाती हैं। © Shutterstock.
सर्दियों में स्किन केयर के लिए हम जितनी नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल करेंगे हमारी स्किन उतनी ही खिली-खिली और हेल्दी नज़र आएगी। सर्दियों में त्वचा का रूखापन बहुत बढ़ जाता है। फटे-सूखे होठ, ड्राई स्किन और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसी तरह पैरों की त्वचा से जुड़ी परेशानियां भी काफी बढ़ जाती हैं। फटी एड़ियों और खुरदरी त्वचा से राहत पाने के लिए भी आप नैचुरल चीज़ों का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसी ही एक चीज है शक्कर।
शक्कर से बने स्क्रब से आप पैरों की त्वचा को साफ कर सकते हैं जिससे वह हेल्दी और निखरी हुई नज़र आएगी। आइए हम बताते हैं कैसे आप घर में ही अपने लिए शक्कर से फूट स्क्रब तैयार कर सकते हैं और कैसे अपने पैरों की त्वचा का ख्याल रख सकते हैं।