... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 30, 2017 9:21 AM IST
किसी भी इंसान की खूबसूरती में उसके बालों का अहम भूमिका होता है। सोचो अगर आपके सिर पर बाल नहीं होंगे, तो आप कैसा महसूस करेंगे। आजकल के तनावपूर्ण जीवन में बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है। यही कारण है कि आजकल के बहुत से युवा गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। तनाव के कारण बालों का झड़ना आम बात है। हफ्ते के पांच काम करने के बाद जब मुझे भी तनाव होने लगता है। मेरा तकिया इस बात का गवाह है कि तनाव के कारण मेरे बाल तेजी से झड़ रहे हैं। हालांकि योग, पानी पीना, एक्सरसाइज और डायट के जरिए इसे कम कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगा कि मेरे बालों को इलाज कि जरूरत है। इसके बाद मैंने एक घरेलू उपाय आजमाकर देखा। मैंने शिकाकाई पाउडर इस्तेमाल किया जिससे मुझे काफी फायदा हुआ। तनाव आपके बालों की चमक भी छीन लेता है। लेकिन शिकाकाई से मुझे बालों में चमक लाने में भी मदद मिली। इससे मेरे बाल झड़ने कम हुए और नए बाल भी विकसित हुए।
सामग्री:
तरीका
ऐसे करें इस्तेमाल
शिकाकाई के पानी को अपने बालों पर लगाएं और दस मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। इसके बाद आपको शैम्पू करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके बाल के रेशे साफ़ हो चुके होंगे। अगर शैम्पू लगाना चाहते हैं, तो आपको एसएलएस-फ्री शैम्पू ही लगाना चाहिए। अगर शैम्पू नहीं लगा रहे, तो बालों के किनारों पर कंडीशनर लगा सकते हैं। इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं। इस उपाय को एक महीने तक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। आपको बालों के झड़ने में कमी महसूस होने लगेगी।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock