... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 27, 2017 2:16 PM IST
भला निखरी और दमकती त्वचा कौन लड़की नहीं पाना चाहती है? बेशक इसके लिए आप तमाम प्रोडक्ट और उपाय इस्तेमाल करती होंगी। जाहिर है आपकी खूबसूरती में आपके प्यारे से चेहरे का अहम रोल होता है। इसलिए इसकी देखभाल आपके लिए बहुत जरूरी हो जाती है। चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं और सुंदर बढ़ाने के लिए मार्किट में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। लेकिन इनसे आपकी स्किन को नुकसान होने का भी खतरा होता है। खैर, अब आप शकरकंद और बियर के जरिए भी अपने चेहरे पर चमक ला सकते हैं। ब्यूटी ब्लॉगर अनुराधा गोस्वामी आपको बता रही हैं कि इन दोनों चीजों के मिश्रण से बनने वाला फेस मास्क आप किस तरह यूज कर सकते हैं।
सबसे पहले एक कप शकरकंद को उबालकर मैश कर लें और उसमें दो चम्मच बियर मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद एक लाइट मोश्चोरेजर लगाएं।
बियर में बी विटामिन होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। यह स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखते हैं। शकरकंद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जिससे आपकी स्किन जवां रहती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे त्वचा की लोच में सुधार होता है। इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जिससे ऐज स्पॉट और रिंकल हटते हैं। शकरकंद को चेहरे पर रगड़ने से चमक आती है। इसमें भी बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस शामिल हैं जिनसे त्वचा में चमक आती है।
शकरकंद का ऐसे करें इस्तेमाल
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock