बढ़ती उम्र के कारण चेहरा लटकने लगा है? तो कराएं ये ख़ास ब्यूटी ट्रीटमेंट

इंट्राजेन फेसलिफ्ट करवाने में किसी तरह की सर्जरी नहीं करवानी पड़ती है और इसका असर काफी लम्बे समय तक रहता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 24, 2017 5:14 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ साथ स्किन पर झुर्रियां पड़ना, स्किन का नीचे लटकना और माथे पर लाइन्स बन जाना आम समस्याएं हैं। इससे बचने के लिए ही लोग तमाम तरह की ट्रीटमेंट करवाते हैं। इस समय मार्केट में ऐसे कई सर्जिकल और नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट मौजूद हैं जो ये दावा करते हैं कि वे आपकी बढ़ती उम्र के लक्षणों को काफी हद तक कम कर देंगे। आजकल इसी श्रेणी में इंट्राजेन फेसलिफ्ट (Intragen facelift) की काफी चर्चा है हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। अगर आप भी इस ट्रीटमेंट को करवाने के बारे में सोच रही हैं तो कॉस्मोडर्मा क्लिनिक की सेलेब्रिटी कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चित्रा वी आनंद इस ट्रीटमेंट से जुड़ी सारी बातें यहां बता रही हैं।

लम्बे समय तक असर : बाकी दूसरे ब्यूटी ट्रीटमेंट की तुलना में इसका असर तुरंत नज़र आने लगता है और काफी लम्बे समय तक बरकरार रहता है।  हालांकि इसका असली असर कुछ हफ़्तों बाद ही नजर आता है जब डर्मल सेल्स कोलेजन का उत्सर्जन करने लगते हैं। जब एक बार कोलेजन का बनना शुरू हो जाता है तो आपकी पूरे स्किन का टेक्सचर ही बदल जाता है और चहरे पर मौजूद लाइन्स, झुर्रियां कम होने लगती हैं। इस ट्रीटमेंट का असर लगभग 2 साल तक रहता है।

नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट : अगर आप अपनी उम्र को कम दिखाना चाहते हैं तो यह ज़रूरी है कि चेहरे पर झुर्रियां और लाइन्स बिल्कुल भी नज़र नहीं आनी चाहिये। इंट्राजेन फेसलिफ्ट प्रोसीजर में सर्जरी नहीं करनी पड़ती है बल्कि इसमें इंट्राजेन डिवाइसेस द्वारा रेडियो फ्रीक्वेंसी के माध्यम से स्किन को 40-43 डिग्री तक गर्म किया जाता है जिससे कोलेजन के बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस ट्रीटमेंट को करने में मुश्किल से एक घंटे का वक़्त लगता है और इसे करवाने के बाद आपको रेस्ट करने की भी ज़रूरत नहीं बल्कि आप घर जाकर अपना काम कर सकते हैं।

कई समस्याओं का समाधान : इस प्रक्रिया से सिर्फ चेहरे पर भी झुर्रियां हटाने और लाइन्स मिटाने का काम नहीं होता है बल्कि इससे आप जबड़ो, गर्दन की स्किन के लटकने की समस्या भी खत्म कर सकते हैं। यहां तक कि इस तकनीक से आप हाथ, पैर और घुटने की स्किन को भी टाइट करवा सकते हैं जिससे आप दिखने में कम उम्र के नज़र आयेंगे। अगर कम उम्र से इस तकनीक को करवाते हैं तो काफी लम्बे समय तक इसका असर बरकरार रहता है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source