गर्मियों में गुलाब जल से ऐसे साफ करें मेकअप, स्किन पर नहीं दिखेगा एक भी पिम्पल या दाग

Garmiyon mein makeup saaf karne ka tarika: मेकअप साफ करने के लिए मेकअप रिमूवर और क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है जो कई बार स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। यहां पढ़ें कि, गर्मियों में मेकअप साफ कैसे करना चाहिए।

गर्मियों में गुलाब जल से ऐसे साफ करें मेकअप, स्किन पर नहीं दिखेगा एक भी पिम्पल या दाग

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 1, 2025 2:31 PM IST

What is the right way to remove makeup in summers: मौसम बदलने के साथ स्किन केयर के तरीके बदल दिए जाते हैं। इसी तरह महिलाएं और लड़कियां अपने मेकअप में भी बदलाव करती हैं। चूंकि, गर्मियों के मौसम में स्किन (Skin care in summers) पर मेकअप आसानी से सेट नहीं हो पाता और पसीने-चिपचिप की वजह से साधारण मेकअप प्रॉडक्ट्स स्किन से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स (Skin problems in summer season) को बढ़ा भी सकते हैं। इसीलिए, गर्मियों में वॉटर-बेस्ड (Water bases makeup in summers) और लाइटवेट मेकअप इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, मेकअप रिमूव करने का सही तरीका (Right way of removing makeup) अगर लोग इस्तेमाल नहीं करते तो इससे स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है। लेकिन, बहुत से लोगों को गर्मियों में मेकअप साफ करने का सही तरीका पता नहीं होता और इसीलिए, वे अपनी स्किन को हेल्दी नहीं रख पाते और मेकअप लगाने से उनको नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में चेहरे से मेकअप साफ करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना  चाहिए (Cleaning makeup in summers season), और मेकअप साफ करने के लिए कुछ कारगर,  सेफ और नेचुरल उपाय भी जानें यहां।

गर्मियों में मेकअप रिमूव करने का तरीका-  Ways to remove makeup in summers with  natural ingredients.

गुलाब जल और एलो वेरा जेल से करें चेहरा साफ

गर्मियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। इसीलिए, गर्मियों के लिए गुलाब जल एक अच्छी स्किन केयर रेमेडी मानी जाती है। आप गर्मियों में स्किन पर लगे मेकअप को साफ करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल के साथ आप एलो वेरा जेल मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन अच्छी तरह साफ हो जाएगी।

गुलाब जल और एलो वेरा लगाने के फायदे- Gulab jal aur aloe vera ke fayde.

  1. सनबर्न या धूप में झुलसी स्किन को राहत पहुंचाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। यह स्किन को ठंडक देता है।
  2. एलो वेरा जेल स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है। इससे गर्मियों में ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से आराम मिलता है।
  3.  एलो वेरा जेल लगाने से स्किन के दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
  4. गुलाब जल एक नेचुरल स्किन टोनर है जो स्किन की रंगत निखारने और स्किन को सॉफ्ट-ग्लोइंग बनाने का काम करता है।

कच्चा दूध से यूं करें चेहरा साफ

स्किन के लिए कच्चे दूध (Raw milk for skin care) का भी इस्तेमाल किया जाता है। आप मेकअप साफ करने के लिए कच्चे दूध को स्किन पर लगा सकते हैं। कच्चे दूध से मेकअप क्लीन करने के लिए स्किन पर इसे सीधे अप्लाई करें। फिर 2-3 मिनट तक चेहरे की मालिश करें। फिर आप चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे चेहरे की डीप क्लिंजिंग होगी और मेकअप भी अच्छी तरह क्लीन हो जाएगा।

TRENDING NOW

Also Read

More News

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।