Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Hair Growth Tips: बालों की लम्बाई नहीं बढ़ रही? नारियल तेल में मिलाएं इस फल का पाउडर, हेल्थ से भर उठेंगे बाल

दादी-नानी का ये नुस्खा आप अपनी हेयर प्रॉब्लम्स से निजात पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

Hair Growth Tips: बालों की लम्बाई नहीं बढ़ रही? नारियल तेल में मिलाएं इस फल का पाउडर, हेल्थ से भर उठेंगे बाल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 1, 2024 5:12 PM IST

Home remedies for long hair: लम्बे बाल रखने का शौक बहुत-सी लड़कियों को होता है लेकिन कई बार बालों की खराब हेल्थ के कारण ऐसा हो नहीं पाता। कमजोर होकर बार-बार बाल टूटने (brittle hair), सिर और बालों में ड्राइनेस (dry hair problem) और डैंड्रफ के कारण बालों की लम्बाई (dandruff causing hair problems) ठीक तरीके से बढ़ नहीं पाती। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप उन नुस्खों की मदद ले सकते हैं जो भारतीय महिलाएं (Hair secrets of Indian women) हमेशा से आजमाती आ रही हैं।

दादी-नानी के ये नुस्खे (Dadi-Nani ke nushkhe) आज भी महिलाओं के बीच खूब पसंद किए जाते हैं और वे इसे अपनी हेयर प्रॉब्लम्स से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। हेयर ग्रोथ के लिए भी ऐसा ही एक उपाय है नारियल तेल और आंवला के सूखे फलों के पाउडर (Amla ka pwder) का मिक्स। बालों में यह मिश्रण लगाने से बालों की लम्बाई बढ़ सकती है। आइए जानें यह मिश्रण तैयार करने का तरीका और इसे बालों में अप्लाई करने के सभी फायदों के बारे में । (Benefits of applying coconut oil-amla powder mix in hair in Hindi)

बालों की लम्बाई बढ़ाएंगी ये 2 चीजें (Home remedies for hair growth)

नारियल का तेल बालों के लिए एक टॉनिक (Hair tonic) माना जाता है। क्योंकि ये बालों का पोषण करने के साथ-साथ उनकी कंडीशनिंग भी करता है और बालों को हेल्दी भी बनाता है। नारियल का तेल बालों के भीतर तक जा सकता है और इस तरह यह बालों की जड़ों तक जाकर उसकी समस्याओं (coconut oil benefits for hair) को दूर करता है। नारियल के तेल  मैं आंवला का पाउडर मिलाकर लगाने से बाल काले, मजबूत और घने बनते हैं। साथ ही इससे बालों की ये समस्याएं भी कम होती हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • रूखे-सूखे बालों को पोषण मिलता है जिससे वे सॉफ्ट बनते हैं। (Tips for dry hair problem)
  • कर्ली बालों के लिए नारियल का तेल (tips for curly hair) बहुत लाभकारी है। यह बालों को नमी देकर उन्हें मैनेजबल बनाता है।
  • नारियल का तेल एक नेचुरल हेयर कंडीशनर (Natural hair conditioner) है जो बालों की खूबसूरती और चमक भी बढ़ाता है। (Remedies for shiny hair)
  • धूप, प्रदूषण और केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स से बालों को होनेवाले  डैमेज को ठीक करने में भी नारियल का तेल बहुत असरदार है। बालों में नारियल का तेल नियमित लगाने से बालों का टेक्स्चर धीरे-धीरे ठीक हो सकता है।

बालों में यूं लगाएं कोकोनट ऑयल और आंवला पाउडर का मिश्रण (How to apply coconut oil-amla powder mix in hair in Hindi)

  • 4-5 चम्मच नारियल के तेल में 2 चम्मच आंवले का पाउडर (Amla powder) मिलाएं।
  • इस मिश्रण को कुछ देर के लिए पकाएं। अपने बालों की लम्बाई के आधार पर आप इसमें थोड़ा और नारियल तेल मिला सकते हैं।
  • नारियल तेल (Nariyal ka tel) और आंवला पाउडरके मिश्रण को 5-6 मिनट पकने दें। फिर आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए रखें।
  • अब इस तेल से सिर, बालों की जड़ों और पूरे स्कैल्प की मालिश करें। (ways to use Amla powder for hair growth)
  • 1-2 घंटे इसे बालों में लगा रहने दें फिर किसी माइल्ड शैम्पू (mild shampoo) और पानी से बालों को धो लें।