Home Remedies For Dark Elbows And Knees: कोहनी और घुटने की स्किन होती है बाकी शरीर से ज़्यादा रफ, त्वचा को हेल्दी और सॉफ्ट बना सकते हैं ये 2 होममेड स्क्रब्स

हाथों की कोहनियों के आसपास की स्किन और पैरों के घुटनों के ऊपर की स्किन काली, ड्राई और बहुत अधिक सख्त हो जाती है। यहां पढ़ें इन हिस्सों की त्वचा को निखारने और हेल्दी बनाने के उपाय। (Home Remedies For Dark Elbows And Knees )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 7, 2021 11:10 PM IST

Home Remedies For Dark Elbows And Knees: सॉफ्ट, ग्लोइंग और खिली-खिली-सी त्वचा हर लड़की की चाहत होती है और इसीलिए, लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से लेकर नैचुरल इंग्रीडिएंट्स और घरेलू नुस्खे तक ट्राई करती हैं। तो वहीं, दादी-नानी के नुस्खों से लेकर सहेलियों से मिली ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) भी ट्राई कर लेती हैं। लेकिन, कई बार तमाम उपाय करने के बाद भी शरीर के कुछ हिस्सों की त्वचा सख्त और खुरदरी बन जाती है। हाथों की कोहनियों (Skin around elbows) के आसपास की स्किन और पैरों के घुटनों के ऊपर की स्किन (Dark skin of knees) काली, ड्राई और बहुत अधिक सख्त हो जाती है। इन हिस्सों की त्वचा को निखारने और हेल्दी बनाने के लिए इन 2 होममेड स्क्रब्स (Homemade Scrubs) और पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। (Home Remedies For Dark Elbows And Knees in Hindi)

कोहनी और घुटने की स्किन त्वचा को नर्म बनाएं ऐसे

homemade skin packs

शक्कर और नारियल तेल का स्क्रब (Sugar and Coconut Oil Scrub)

  • 100 ग्राम शक्कर (Sugar) के साथ 100 मिली नारियल का तेल (Coconut Oil) मिक्स करें। इसे, 2 मिनट तक मिक्स करें और फिर, इसे थोड़ी देर के लिए एक तरफ रख दें।
  • घुटने या कोहनी के जिस हिस्से में स्क्रब लगाना हो उसे, पानी और साबुन से साफ करें। फिर, स्किन पर शक्कर और नारियल तेल का स्क्रब लगाएं।
  • हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन (Circular Motions) में स्किन की मालिश करें। 5-10 मिनट तक मसाज करें और जब शक्कर (Sugar) के दाने घुल जाए तो स्क्रबिंग बंद कर दें।
  • अब, सादे पानी से त्वचा को साफ कर दें। फिर, त्वचा को नैचुरली सूखने दें। (Home Remedies For Dark Elbows And Knees)

आलू से बनाएं होममेड स्क्रब (Potato Homemade Scrubs)

  • 2 मध्यम आकार के कच्चे आलू (Potato) लें। इन्हें, छीलें और कद्दूकस करें।
  • फिर, इसे त्वचा पर लगाएं और 20-25 मिनट लगा ही रहने दें।
  • जब यह पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथों से मालिश करते हुए इसे साफ कर दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source