सन टैन हटाने के लिए घर में बनाएं ये 5 फेस पैक्स

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 4, 2018 7:45 PM IST

धूप में झुलसी त्वचा की खोई रौनक पाने के लिए आप घर में ही कुछ नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सस्ते होने के अलावा ये चीज़ें प्राकृतिक भी हैं और इन्हें लगाने से आपकी त्वचा पर कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं दिखायी देगें।

  1. दो चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी (किचन में इस्तेमाल होनेवाला पावडर नहीं, हल्दी की गांठ को पीसकर उससे पावडर बनाएं), कुछ बूंदे नींबू का रस और थोड़ा-सा दूध (बहुत ड्राई त्वचा के लिए) मिलाएं। इसमें संतरे के छिलके का पावडर या मसूर-मूंग दाल का पावडर मिक्स करें। ठंडा गुलाबजल डालकर पेस्ट बनाएं।  इस फेस पैक को 15 मिनट तक चेहरे और गर्दन (आंखों के आसपास नहीं)  पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से थपथपाकर सूखे हिस्सों को गीला करें और धीरे-धीरे मसाज करें और फिर पानी से धो दें। फर्क देखने के लिए एक हफ्ते तक रोज़ाना इस पैक को लगाएं।
  2. गुलाबजल, ककड़ी का रस और थोड़ा-सा नींबू का रस एक साथ मिलाकर दिन में एक बार चेहरे पर लगाएं। नींबू से जहां टैन साफ होता है वहीं गुलाबजल, और ककड़ी का रस त्वचा को राहत पहुंचाता है।
  3.  चुटकीभर हल्दी, नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो दें। हल्दी एंटी-बैक्टेरिअल भी होती है और आपकी त्वचा को निखारने के साथ उसे स्वस्थ भी बनाती है।
  4. एलोवेरा फेस पैक धूप से जली और झुलसी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। एलोवेरा से पिम्पल, दाग-धब्बे ठीक होतें हैं और टैन्ड स्किन निखरती है। यह पैक बनाने के लिए कुछ चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच एलोवेरा जूस या पेस्ट और चुटकीभर हल्दी और गुलाबजल मिलाएं। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। सूखने के बाद गीले हाथों से चेहरे की गोल-गोल मसाज करें। ठंडे पानी से धो लें।
  5.  शक्कर को क्लिंजिंग के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है। शक्कर और नींबू के रस के मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर धो दें। अगर आपकी त्वचा रूखी-सूखी है तो इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदे भी मिलाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source