हीटवेट और पसीने के कारण बढ़ सकती हैं घमौरियां, इन 2 घरेलू उपायों से पाएं आराम

Ghamoriyon ke gharelu upay: गर्मियों में अगर घमौरियों की परेशानी बार-बार होती है तो आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 3, 2025 7:41 PM IST

धूप, गर्मी,उमस और पसीने की चिपचिप...गर्मियों के मौसम में आपने भी यही सब महसूस किया होगा और जानते होंगे कि इन सबके कारण किस तरह इरिटेशन होती है। बढ़ते तापमान में जब बहुत अधिक पसीना निकलता है तब स्किन की प्रॉब्लम्स भी बढ़ जाती हैं। पसीने और चिपचिप से स्किन पोर्स या रोमछिद्र बंद होने लगते हैं। इससे शरीर पर पिम्पल्स और फोड़े होने लगते हैं। इसी तरह स्किन में खुजली और घमौरियों की समस्या भी गर्मियों में बहुत अधिक बढ़ जाती है। गर्मियों में घमौरियां एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम है जो गर्दन, पीठ, चेहरे और थाइज में अधिक देखी जाती है। वहीं, कई बार गर्मियों में हाथ, छाती और  कानों की स्किन पर भी घमौरियां दिखायी देती हैं।

घमौरियों की समस्या से आराम पाने के लिए जहां धूप से बचने और स्किन पर पाउडर लगाने जैसे उपाय अपनाए जाते हैं वहीं, कई बार डॉक्टरी मदद की भी जरूरत पड़ती है। अलग-अलग तरह के स्किन लोशन और क्रीम लगाने से भी घमौरियों की समस्या से आराम मिलता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए इन स्किन क्रीम्स से एलर्जी और साइड-इफेक्ट्स जैसी परेशानियां भी होती हैं। ऐसे में घरेलू उपायों और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल अधिक कारगर साबित हो सकता है। यहां हम लिख रहे हैं घमौरियों से आराम दिलाने वाले कुछ ऐसे ही नेचुरल उपायों के बारे में जो गर्मियों में आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में घमौरियों से आराम के घरेलू उपाय क्या हैं?- Home remedies to treat heat boils and prickly heat.

स्किन पर लगाएं चंदन का पैक

स्किन प्रॉब्लम्स से आराम पाने और ठंडक के लिए चंदन का पैक लगाना बहुत कारगर साबित हो सकता है। गर्मियों में शरीर पर चंदन का पेस्ट लगाने से स्किन संबंधी प्रॉब्लम्स से आराम मिल सकता है। घमौरियां कम करने के लिए आप गर्मियों में चंदन का पैक लगा सकते हैं।

ऐसे बनाए चंदन का पैक

  • 3-4 चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पैक को आप पूरे शरीर में अप्लाई करें।
  • 30 मिनट बाद ठंडे पानी से आप अपनी स्किन को साफ कर लें।
  • कुछ दिनों तक रोज य पैक बनाकर अपने शरीर पर लगाएं।

एलोवेरा जेल करें अप्लाई

धूप और उमस से झुलसी स्किन को आराम देने के लिए एलोवेरा जेल अप्लाई करने से फायदा होता है। आप स्किन पर होने वाली घमौरियों, स्किन रैशेज और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स से आराम के लिए आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता और एलोवेरा की कूलिंग प्रॉपर्टीज सनबर्न से होने वाले स्किन डैमेज से आराम दिलाती हैं।

स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

  • एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। ये स्किन पर सूजन कम करते हैं और जिससे पिम्पल्स, घमौरियां और रैशेज से आराम मिल सकता है।
  • घमौरियों के कारण होने वाली खुजली और स्किन इरिटेशन से आराम पाने के लिए भी एलोवेरा जेल काफी कारगर होता है।
  • एलोवेरा लगाने से स्किन पर ग्लो आता है।

ऐसे करें अप्लाई

  • नहाने के बाद या रात में सोने से पहले अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल से स्किन की मालिश करें।
  • फिर 30 मिनट बाद स्किन को पानी से साफ कर लें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source