Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्दन का कालापन बन रहा है शर्मिंदगी का कारण? ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय, 10 मिनट में दिखने लगेगा असर

Dark Neck Home Remedies: गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन नुस्खों के बारे में विस्तार से -  

गर्दन का कालापन बन रहा है शर्मिंदगी का कारण? ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय, 10 मिनट में दिखने लगेगा असर

Written by priya mishra |Updated : March 29, 2024 1:04 PM IST

Home Remedies For Dark Neck: हम सभी अपने चेहरे की त्वचा का तो खूब ख्याल रखते हैं। लेकिन अक्सर गर्दन की सफाई करना भूल जाते हैं। इसके कारण गर्दन के आसपास गंदगी जमा होने लगती है  और वहां की स्किन काली पड़ जाती है। गर्दन का कालापन देखने में बहुत खराब लगता है। इसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। काली गर्दन या डार्क नेक की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के क्रीम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं (Home Remedies To Get Rid Of Dark Neck In Hindi)। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे गर्दन का कालापन दूर हो सकता है।

शहद और नींबू

शहद और नींबू का मिश्रण काली गर्दन को साफ करने में काफी असरदार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद इस पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी काली गर्दन साफ हो जाएगी।

बेसन और गुलाब जल

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। इसमें दो चम्मच गुलाब जल और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर अप्लाई करें और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 20 मिनट बाद इस पानी से वॉश कर लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इस पेस्ट को अप्लाई कर सकते हैं।

Also Read

More News

दही और हल्दी

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप दही और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच दही लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे पानी से धोकर साफ कर लें। सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

बेकिंग सोडा

काली गर्दन को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा की रंगत में सुधार आता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से गर्दन का कालापन काफी हद तक कम होने लगेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

इन घरेलू उपायों की मदद से आप गर्दन पर जमा मैल और कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको स्किन सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।