Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की खूबसूरती खराब कर सकते हैं मुंहासों के दाग-धब्बे, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग स्किन

Home Remedies for Acne Scars: चेहरे से मुंहासों के दाग को हमेशा के लिए हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे कुछ उपायों के बारे में –

चेहरे की खूबसूरती खराब कर सकते हैं मुंहासों के दाग-धब्बे, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग स्किन

Written by priya mishra |Updated : September 12, 2024 5:01 PM IST

Acne Scar Home Remedies: त्वचा पर मुंहासे और मुंहासे के दाग होना एक आम समस्या है। आमतौर पर, त्वचा की सही तरह से देखभाल करने से मुंहासे तो ठीक हो जाते है, लेकिन मुंहासे के दाग बहुत ही मुश्किल से जाते हैं। ये दाग चेहरे की सारी खूबसरती को बिगाड़ कर रख देते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये भी कई बार प्रभावी नहीं होते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से मुंहासों के निशान और दाग-धब्बों को हल्का कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारगर उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मुंहासों के दाग से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स और पिंपल्स के दाग को कम करने में मदद करते हैं। मुंहासों के निशान मिटाने के लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे दाग-धब्बे गायब होने लगेंगे।

नारियल का तेल

नारियल का तेल न सिर्फ त्वचा को नरिश करता है, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करता है। अगर आप पिंपल्स के निशान से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। अगली सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से आपको काफी फर्क नजर आएगा।

Also Read

More News

शहद

पिंपल्स के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा पर मुंहासों को बढ़ने से रोकता है। साथ ही, मुंहासों के दाग-धब्बों को भी कम करता है। इसके लिए आप एक चम्मच शुद्ध शहद लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप सप्ताह में 3-4 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

टी ट्री ऑयल

पिंपल्स के दाग हटाने के लिए टी ट्री ऑयल काफी असरदार साबित हो सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स और पिंपल्स के निशान को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी कैरियर ऑयल में 2-3 बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिलाएं। अब इसे मुंहासों पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर पानी से अपना चेहरा धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मुल्तानी मिट्टी

त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद होती है। यह त्वचा से डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने का काम करती है। साथ ही, दाग-धब्बों को हटाने में भी मदद करती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे मुंहासों के दाग गायब होने लगेंगे।