त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए अपनाएं ये आदतें, बिना मेकअप के भी दिखेंगी सुंदर

What are good glowy skin habit : सुंदर दिखने के लिए त्वचा का अंदर से सुंदर होना जरूरी है, जिसके लिए मेकअप नहीं बल्कि आपकी कुछ आदतें कारगर साबित होंगी। आइए आपको इन अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 23, 2026 10:01 AM IST

Habits To Follow For Glowing Skin : स्किन को बेहतर और सुंदर बनाने के लिए सिर्फ कॉस्मेटिक्स ही काफी नहीं होते हैं, बल्कि कुछ आदतें भी आपकी त्वचा को प्रभावित करती हैं। जैसे अगर आप स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करते हैं और अनहेल्दी डाइट लेते हैं, तो आपकी स्किन काफी डल और बेजान दिखने लगती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को निखरा, बेदाग और ग्लोइंग बनाना चाहता हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ खान-पान की अच्छी आदतें अपनानी पड़ती हैं। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आपकी स्किन बिना मेकअप के भी निखरी हुई दिखेगी।

सही स्किन केयर

स्किन को बेदाग बनाने के लिए सही स्किनकेयर करना बहुत जरूरी होता है। आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी स्किन किस टाइप की है, ताकि उसी के अनुसार आप त्वचा का ख्याल रख सकें। उदाहरण के तौर पर अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ऐसे साबुन का इस्तेमाल न करें जो हार्श हो। क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किन और ज्यादा ड्राई हो सकती है। इसके अलावा, दिनभर मेकअप लगाए रखने की वजह से भी त्वचा बेजान होने लगती है। इससे निजात पाने के लिए कोशिश करें कि सोने से पहले आप अपना मेकअप उतार लें, ताकि त्वचा को सांस मिल सके और वह हाईड्रेटेड रहे। इसलिए रात में अच्छे से मुंह धोकर और गुलाबजल लगाकर सोएं। इससे सुबह के समय स्किन काफी हाईड्रेटेड दिखती है।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

त्वचा को खूबसूरत और दमकती हुई बनाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है। ऐसे में हेल्दी डाइट लेने, भरपूर मात्रा में पानी पीने और पर्याप्त नींद लेने की आदत बनाएं। दरअसल, अच्छी नींद भी आपकी ब्यूटी को बढ़ाने और त्वचा को फ्रेश बनाने में काफी मददगार होती है। इसलिए रोजाना कोशिश करें कि रात में 7-8 घंटे की नींद लें और दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं। खाने में सीड्स, नट्स, फल और हरी सब्जियों को शामिल करें।

बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं

खुली धूप में निकलने से स्किन काफी टैन हो जाती है। त्वचा की इस टैनिंग को दूर करने के लिए कोशिश करें कि घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन पर अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें। त्वचा के लिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन अच्छा होता है। यह दिखने में भले ही एक छोटी सी आदत है, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है।

कॉन्फिडेंस बढ़ाएं

आपका आत्मविश्वास आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। जब आप अप्ने लुक को लेकर काफी कॉन्फिडेंट रहते हो, तो यकीन मानिए वही सच्ची सुंदरता है। ऐसे में भले ही आपने कुछ भी पहना हो, चाहे मेकअप किया या ना किया हो, हमेशा कोशिश करें कि कॉन्फिडेंट रहें। इससे आपकी त्वचा अलग ही ग्लोइंग दिखती है। साथ ही आप सबसे सुंदर दिखते हो। तो बिना किसी तनाव के खुद से प्यार करें और खूबसूरत दिखें।

Highlights

  • मेकअप से ज्यादा कॉन्फिडेंस आपके चेहरे पर चमक लाता है।
  • बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से स्किन चमकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source