Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कई बार ऐसा होता है कि भरपूर नींद लेने के बावजूद भी सुबह उठने पर आँखें सूजी हुई थकी हुई रहती हैं। ऐसे में तुरंत कहीं बाहर निकलना भी अच्छा नहीं लगता है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानियों से जूझ रही हैं तो आपको बता दें कि कुछ मेकअप ट्रिक्स को अपना कर इन चीजों को छिपा सकती हैं। इस आर्टिकल में ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडिस ऐसे ही कुछ मेकअप टिप्स का जिक्र कर रही हैं।
लाइट कलर आई शैडो : आंखों के इनर कार्नर पर आप लाइट क्रीम आईशैडो लगायें। इससे आंखों की थकावट नज़र नहीं आती हैं बल्कि आंखों में अलर्टनेस नजर आती है। इसलिए अगर आप अनिद्रा जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं तो यह ट्रिक काफी कारगर है।
कंसीलर पर हाईलाइटर लगायें : जिस कंसीलर का आप इस्तेमाल करती हैं उससे डार्क सर्किल नहीं छिप पाते हैं। अगर आप अपने डार्क सर्कल छिपाना चाहती हैं तो इसके लिए कंसीलर के ऊपर हाईलाइटर लगायें।
आईब्रो : अपने आईब्रो में थोड़ा सा बदलाव लाकर भी आप अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। इसके लिए आईब्रो पेंसिल या आईशैडो का इस्तेमाल करें और उससे घुमावदार स्ट्रोक लगायें। इसके अलावा ब्रश का इस्तेमाल करके आंखों को फाइनल टच दें।
आईशेड का इस्तेमाल : आंखों की थकान को छिपाने के लिए अपना मनपसंद आईशेड लें और उससे फेस की साइड तक कलर करें। इस ट्रिक से आंखों की थकावट या सूजन का पता भी नहीं चलता है और लुक भी स्टाइलिश हो जाता है।
पलकों को कर्ल कर लें: मस्कारा लगाने से पहले आई लैशेज को कर्ल कर लें। इससे आँखें देखने में बड़ी और सुंदर लगने लगती हैं। कर्ल करने से पहले सारे लैशेज को एकसाथ टूलबॉक्स में रखें और उन्हें कर्ली बना लें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock