... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 3:47 PM IST
अगर आप भी 30 की उम्र के बाद दिशा पटानी की तरह अपनी स्किन की चमक चाहती हैं, तो कुछ ज्यादा नहीं करना है आपको कुछ नियमित घरेलू उपाय अपनाना होंगे जो आपकी स्किन को 30 की उम्र के बाद भी दिशा पटानी की तरह चमकदार बनाते हैं.
हर कोई मोटे होंठों के साथ पैदा नहीं हुआ है लेकिन अगर आप एंजेलीना जोली और किम कार्दशियन के फुलर होंठों को देखकर उनसे ईर्ष्या करती हैं, तो आप अकेली नहीं है। बहुत-सी लड़कियां फुलर लिप्स की चाहत रखती हैं। अगर आप लिप फिलर्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो आपके काम आ सकती हैं कुछ मेकअप ट्रिक्स जो आपके होठों को बड़ा दिखा सकती हैं। मार्वी एन बेक एकैडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट नंदिनी अग्रवाल से जानें यह ब्यूटी टिप्स।
अपने होंठों को कंसील करें
एक कंसीलर आपको होंठों में बहुत अंतर आ सकता है। बस अपने निचले होंठ के निचले हिस्से पर कंसीलर लगाएं, इससे आपके होंठ भरे हुए दिखते हैं।
लिपलाइनर का इस्तेमाल करें
अगर आप अपने होंठों को मेकअप से बड़ा दिखाना चाहते हैं तो एक लाइनर ज़रूरी है। अपनी पसंद के लिपलाइनर शेड से अपने होंठों को बाहर की तरफ से लाइन बनाएं। यह अंतर केवल कुछ मिलीमीटर का ही होगा लेकिन यह आपके होंठों को काफी बड़ा दिखा सकता है। लाइनिंग के बाद अपने होंठों को लिपस्टिक से भरें। बस कोशिश करें कि आपके होंठ पर एक ही रंग के प्रॉडक्ट इस्तेमाल करें।
सैटिन टेक्स्चर लिपस्टिक लगाएं
फुलर लिप्स के लिए, एक सैटिन फिनिश वाली लिपस्टिक लगाएं। गहरे रंग के लिपस्टिक से आपके होंठ पतले दिखाई देते हैं और आपको एक पाउट नहीं मिलता। फ्रॉस्टी फिनिश वाली लिपस्टिक की वजह से भी आपके होंठ पतले दिखाई दे सकते हैं।
ग्लॉस लगाएं
थोड़ी चमक भी आपके होंठों को फुलर दिखा सकती है। बस एक हाइलाइटिंग इफेक्ट के लिए अपने निचले होंठ के बीचवाले हिस्से पर थोड़ा ग्लॉस लगाएं। अलग डायमेंशन के लिए अपने होंठों ग्लॉस लगा सकते हैं।
लिप्स को हाइलाइट करें
आप थोड़ा हाइलाइटर लगाकर आपको होंठों को थोड़ा फिनिशिंग टच दे सकती हैं। बस एक अच्छा रिफ्लेक्टिंग हाइलाइटर लगाएं, जिससे आपके लिप्स को थोड़ी अतिरिक्त गहराई मिल सकती है और लिप्स फुलर दिख सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत:Facebook/Dishapatani.