बूढ़ी होती स्किन को जवां कर सकता है चिया सीड्स, इस तरह बनाएं फेस पैक

Chia Seeds Face pack :  चिया सीड्स स्किन की क्लीनिंग के लिए बेस्ट हो सकता है। साथ ही यह स्किन की कई परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 20, 2023 12:52 PM IST

Chia Seeds Face pack : चिया सीड्स स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें मौजूद गुण आपके बढ़ते बेली फैट को कम कर सकते हैं। साथ ही कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके बीजों में प्रोटीन, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन बी 3 जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपको बीमारियों से दूर रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स से आप अपनी स्किन की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। जी हां, चिया सीड्स आपकी स्किन को जवां बना सकते हैं। इसके अलावा यह स्किन की अन्य परेशानियों जैसे- टैनिंग, स्किन की डलनेस, स्किन का कालापन दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं बढ़ती उम्र में स्किन की डलनेस को कम करें, तो इसके लिए आप चिया सीड्स फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें चिया सीड्स फेस पैक का प्रयोग और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

चिया सीड्स फेस पैक कैसे बनाएं?

स्किन से झुर्रियां, फाइन-लाइंस और डलनेस को दूर करने के लिए आप चिया सीड्स फेस पैक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच चिया सीड्स लें, इसे रातभर के लिए पानी में भिगो दें। जब चिया सीड्स का जेल बन जाए, तो इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। 

इसके बाद इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में जब पैक सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से चेहरा क्लीन कर लें। इससे आपकी स्किन बेहतर तरीके से एक्सफोलिएट होती है। साथ ही झुर्रियां, दाग-धब्बे, और स्किन की ड्राईनेस को दूर कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम 2 बार इस पैक को जरूर ट्राई करें।

चिया सीड्स स्क्रब करें

बेजान और डल स्किन के लिए चिया सीड्स स्क्रब लगाएं। यह स्किन से डलनेस को दूर कर सकता है। साथ ही स्किन की गहराई से क्लीन कर सकता है। चिया सीड्स स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में दो चम्मच चिया सीड्स लें, इसमें तीन चम्मच नारियल तेल और 10 से 15 नींबू का रस मिक्स करें। 

इसके बाद इसमें विटामिन ई ऑयल की बूंदें डालें और फिर इसे स्क्रब की तरह चेहरे पर लगाएं और रगड़ें। करीब 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से स्किन को धो लें। इससे स्किन क्लीन होगा।

स्किन को गहराई से साफ करने के लिए आप चिया सीड्स फेस पैक और फेस मास्क लगा सकते हैं। इससे स्किन की गहराई से क्लीनिंग होती है। साथ ही स्किन की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source