hamburger icon
A
Read in English

ठंड में स्किन रैशेज से हैं परेशान, तो बिना भूले आज से ही आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय स्किन बनेगी हेल्दी और सॉफ्ट

स्किन रैशेज होने पर त्वचा में तेज जलन और खुजली हो सकती है। स्किन रैशेज से आराम पाने के लिए आयुर्वेदिक फॉर्मूले और घरेलू नुस्खे काफी इस्तेमाल किए जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 30, 2022 10:06 AM IST

Skin Rashes Ayurvedic remedies: सर्दियों के मौसम में एलर्जिक रिएक्शन्स की समस्या बढ़ जाती है और एलर्जी के कुछ लक्षण त्वचा पर भी दिखायी देते हैं। स्किन पर होनेवाली खुजली, ड्राइनेस और एक्जिमा जैसी समस्याएं एलर्जिक रिएक्शन का संकेत हो सकती हैं। इसी तरह सर्दियों में होने वाली स्किन रैशेज की समस्या भी महत्वपूर्ण है। स्किन रैशेज होने पर त्वचा में तेज जलन और खुजली हो सकती है। स्किन रैशेज से आराम पाने के लिए आयुर्वेदिक फॉर्मूले और घरेलू नुस्खे काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। आयुर्वेद में सर्दियों में होने वाली स्किन रैशेज की समस्या के लिए किन चीजों के प्रयोग की सलाह दी गयी है इसी के बारे में जानकारी दी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. डिम्पल जांगड़ा (Dr Dimple Jangda) ने।

डिम्पल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में स्किन रैशेज के कुछ आयुर्वेदिक उपाय सुझाए और उनके बारे में लिखा। आइए जानें क्या हैं ये आयुर्वेदिक उपाय। (Ayurvedic remedies for skin rashes)

स्किन रैशेज की समस्या से आराम पाने के आयुर्वेदिक उपाय ( Skin Rashes Ayurvedic remedies)

एसेंशियल ऑयल से करें मसाज

जैसा कि आयुर्वेद में नेचुरल ऑयल्स के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है और स्किन रैशेज की समस्या में भी ये नेचुरल ऑयल या एसेंशियल ऑयल काम आ सकते हैं। एसेंशियल ऑयल ( Essential oils) फूलों, पत्तियों और जड़ी-बूटियों से तैयार किए जाते हैं। इसीलिए, इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व और एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। ये सभी चीजें स्किन प्रॉब्लम्स से आराम दिलाती हैं। (benefits of Essential oils)

एलोवेरा जेल करेगा स्किन इरिटेशन को कम

स्किन से जुड़ी समस्याओं में ताजा एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) लगाने से काफी मदद हो सकती है। दरअसल, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। वहीं, इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड्स और विटामिंस रैशेज और स्किन इरिटेशन से भी राहत दिलाते हैं। स्किन रैशेज होने पर एलोवेरा जेल से मालिश करें। (benefits of Aloe Vera Gel for skin)

त्वचा पर लगाएं नारियल का तेल

स्किन की कई समस्याओं जैसे खुजली और स्किन रैशेज (ways to get relief from rashes) से आराम पाने के लिए नारियल का तेल (coconut oil) बहुत कारगर नुस्खा है। नारियल के तेल से मालिश करने से स्किन बैरियर्स को मजबूती मिलती है और स्किन को पोषण भी प्राप्त होता है। इससे स्किन पर खुजली और इंफ्लेमेशन की समस्या कम महसूस होती है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें यह सोशल मीडिया पोस्ट-