
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 25, 2023 10:51 AM IST
Anti Ageing Face Packs: चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई खूबसूरत और जवां नजर आना चाहता है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखाना आम बात है। कुछ लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट में मौजूद ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही एंटी-एजिंग फेस पैक तैयार कर सकते हैं। ये होममेड फेस पैक आपकी त्वचा पर मौजूद बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे। साथ ही, इनके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और यंग नजर आएगी।
आप एंटी-एजिंग के लिए केला और शहद का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक पके हुए केले को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर होंगी। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।
इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक बाउल में दो चम्मच दही लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगे और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे एजिंग के लक्षणों में कमी आएगी। साथ ही, त्वचा की रंगत में सुधार भी होगा।
एलोवेरा और ग्रीन टी फेस पैक एजिंग स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह झुर्रियों, फाइन लाइंस और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच ग्रीन टी लें। इसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
एक बाउल में अंडे को तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होंगी। साथ ही, चेहरे पर नेचुरल निखार भी आएगा
चेहरे पर एजिंग के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए आप इन फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।