जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से हैं परेशान, ट्राई करें ये 4 घरेलू नुस्खे

यदि आप स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं, तो उसे कुछ खास घरेलू नुस्खों से दूर कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 27, 2018 6:04 PM IST

अक्सर प्रेगनेंसी के दौरान पेट, कमर और जांघों पर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। यह प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली आम समस्या है। अधिकतर महिलाओं को इस समस्या का सामना करना ही पड़ता है। कुछ महिलाओं को पेट की त्वचा पर इतनी खुजली या इचिंग होती है कि यह खुजलाने से और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जिन महिलाओं या लड़कियों का वजन अधिक होता है, उनमें भी स्ट्रेच मार्क्स देखने को मिलते हैं।

आमतौर पर छोटे कपड़े पहनने से ये मार्क्स नजर भी आते हैं, जो भद्दे लगते हैं। वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो इस मार्क को हटाने का दावा करते हैं, पर आपकी त्वचा संदेवनशील है, तो बेहतर होगा कि आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए इस निशान को दूर करने की कोशिश करें। आइए जानते हैं, इस समस्या को दूर करने वाले कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को यूं करें इन घरेलू नुस्खों से दूर

stretch mark and home remedies to remove it 2

आलू

आलू तो आपके घर में होगा ही। यह स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने में बहुत लाभदायक होता है। आलू को कद्दूकस करके, उसका रस निकाल लें। उसके बाद आप इस रस को अपनी स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर तीन हफ्ते तक लगातार लगाती रहें। आपको जल्दी ही इस समस्या से राहत मिल जाएगी।

stretch mark and home remedies to remove it 1

तेल से करें मालिश

यदि आप तेल की मसाज को स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर करती हैं, तो इस समस्या से आसनी से छुटकारा पा सकती हैं। आप जैतून, अरंडी या नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। रात में सोते समय इनमें से किसी भी तेल से मालिश करें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

stretch mark and home remedies to remove it 3

एलोवेरा जेल

आपकी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने में एलोवेरा जेल भी बहुत कारगर होता है। एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर लगाएं। 15 मिनट बाद उस स्थान को पानी से साफ कर लें। कुछ ही सप्ताह में आप इस समस्या से छुटकारा पा लेंगी।

stretch mark and home remedies to remove it 4

अंडा

अंडे के इस्तेमाल से भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए आप अंडे का सफेद भाग स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर लगाएं। उसे सूखने दें। जब वह सूख जाए तो आप पानी से उस स्थान को साफ कर लें। अब वहां जैतून के तेल की मालिश करें। कुछ ही हफ्ते में आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से निजात पा सकती हैं। इन घरेलू नुस्खों को लगातार एक महीने तक ट्राई करके देखें, स्ट्रेच मार्क्स की समस्या खत्म हो जाएगी।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.