
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : March 28, 2024 11:23 AM IST
Face Pack For Pimples And Acne: चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने होना एक आम समस्या है। प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, ऑयली स्किन और स्ट्रेस के कारण त्वचा पर मुंहासे से हो जाते हैं। चेहरे पर मुंहासे खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, मुंहासे और एक्ने को दूर करने के लिए आप कुछ होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फेस पैक को लगाने से पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा और त्वचा को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आज इस लेख में हम आपको पिंपल्स और एक्ने को दूर करने के लिए कुछ होममेड फेस पैक (Homemade Face Pack For Pimples And Acne) के बारे में बताने जा रहे हैं।
मुंहासे को दूर करने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह मुंहासों के निशान भी कम करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप शहद और दालचीनी का फेस पैक लगा सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगे और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे से मुंहासे धीरे-धीरे कम होने लगेंगे। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
मुंहासों और एक्ने के लिए नीम फेस पैक काफी अच्छा साबित होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल मिला सकते हैं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको नैचुरली ग्लोइंग स्किन मिलेगी।
एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से एलर्जी है, उसका इस्तेमाल न करें।