
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 20, 2024 12:56 PM IST
Orange Peel for Wrinkles : संतरा खाने के बाद अक्सर हम इसके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन यह छिलका आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसका प्रयोग न सिर्फ आप घर की साफ-सफाई के लिए कर सकते हैं, बल्कि स्किन पर होती झुर्रियों को भी हटाने के लिए संतरे का छिलका बेमिसाल साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी भरपूर रूप से होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाकर स्किन को अंदर से साफ कर सकते हैं। इससे चेहरे पर मौजूद काले धब्बे साफ हो सकते हैं। साथ ही इसका एंटी-एजिंग गुण आपकी स्किन से रिंकल्स और फाइन-लाइंस को कम कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन से झुर्रियां हटाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें संतरे का छिलका?
इसके लिए संतरे के छिलकों को जमा करके इसे अच्छी तरह से धूप में सुखा लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर ग्राइंडर की मदद से अच्छी तरह से पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ियों को भी डाल सकते हैं।
चेहरे से झुर्रियां हटाने से लेकर स्किन पर ग्लो लाने के लिए आप संतरे के छिलके का फेसपैक तैयार कर सकते हैं। इसे घर पर बहुत ही आसान तरीकों से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं 2 आसान की रेसिपी-
इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें थोड़ा सा दूध डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ताकि छिलका दूध को अच्छी तरह से सोख ले। जब यह पेस्ट की तरह बन जाए, तो इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके इसे मिक्स करें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लें।
Also read : चेहरे पर एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें
झुर्रियां हटाने के लिए आप इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ भी एप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके में गुलाबजल डालकर इसे सॉफ्ट कर लें। अब इसमें थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें शहद और हल्दी भी डाल लें। तैयार पेस्ट को चेहरे पर करीब 10 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद स्किन को अच्छे से धो लें। इससे आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी।