स्किन को खिली-खिली और जवां बनाए सूरजमुखी के बीज, ऐसे करें इस्तेमाल

Are sunflower seeds anti-aging  : अगर आप सर्दियों में भी अपनी स्किन को सुंदर, सॉफ्ट और जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो सूरजमुखी के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

स्किन को खिली-खिली और जवां बनाए सूरजमुखी के बीज, ऐसे करें इस्तेमाल

Written by Kishori Mishra |Updated : January 2, 2026 9:47 AM IST

What happens if I eat sunflower seeds daily : सूरजमुखी के बीज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दऱअसल, यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन बीजों के ऊपर सख्त, धारीदार छिलके होते हैं और इन्हें कच्चा या भूनकर खाया जा सकता है। इनका इस्तेमाल अक्सर कई रेसिपी में किया जाता है। एक स्टडी से भी साफ हुआ है कि सूरजमुखी के बीज हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और विटामिन ( जिनमें B1, B2 और E शामिल हैं) से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, ये बीज एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर विटामिन E के लिए पसंद किए जाते हैं, जो त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन के सिए सूरजमूखी के बीज के लिए क्या-क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं।

त्वचा को बनाए यंग

सूरजमुखी के बीज विटामिन ई व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह सुरक्षा बुढ़ापे के लक्षणों को कम कर सकती है और आपकी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रख सकती है।

त्वचा को हाईड्रेटेड रखें

सूरजमुखी के बीजों में हेल्दी फैट्स होते हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। ये फैट्स एक बैरियर बनाते हैं जो स्किन की नमी बनाए रखता है और रूखेपन से बचाता है। अगर आपकी त्वचा रूखी या संवेदनशील है, तो अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज शामिल करने से आपकी त्वचा मुलायम रहती है।

Also Read

More News

त्वचा की सूजन को दूर करे

सूरजमुखी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। जो लोग एक्जिमा, सोरायसिस या मुंहासे जैसी त्वचा की समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, सूरजमुखी के बीज दर्द और लालिमा को भी कम कर सकते हैं।

स्किन में लाए कसाव

बढ़ती उम्र के साथ स्किन की लोच या कसाव खत्म होने लगता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगती है। ऐसे में अगर आप सूरजमुखी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन में मदद मिलती है, जिससे स्किन यंग और लोचदार बनी रहती है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा का ढीलापन और महीन रेखाएं भी कम हो सकती हैं।

चमकदार त्वचा के लिए सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें?

सूरजमुखी के बीज का फेशियल स्क्रब: आप सूरजमुखी के बीज को खाने के अलावा, इसे त्वचा पर स्क्रब के तौर पर भी अप्लाई कर सकती हैं। इसका स्क्रब बनाने के लिए एक मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीज, एक बड़ा चम्मच शहद, और नींबू के रस की कुछ बूंदें लें। सूरजमुखी के बीजों को पीसकर मोटा पाउडर बना लें। पाउडर को शहद और नींबू के साथ मिलाएं। हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे पर स्क्रब करें। 2 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप खुद फर्क देखेंगे।

सूरजमुखी के तेल का मॉइस्चराइज़र: आप सूरजमुखी के बीजों के तेल को मॉइश्चराइजर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चेहरा साफ करने के बाद, तेल की कुछ बूंदें चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह हल्का प्रोडक्ट रोमछिद्रों को बंद किए बिना त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है। यह सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है, जिसमें रूखी और संवेदनशील त्वचा भी शामिल है।

TRENDING NOW

Highlights

  • सूरजमुखी के बीजों से चेहरे पर लाएं कसाव।
  • स्किन को ड्राई होने से बचाए सूरज मुखी के बीज।
  • सूरजमुखी का तेल स्किन को यंग बनाए रखने में फायदेमंद है।