
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 17, 2018 10:40 AM IST
© Shutterstock
जायफल या नटमेग उन मसालों में से एक है जो हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद हैं। ब्यूटी टिप्स देनेवाले लोग भी जायफल के इस्तेमाल की सलाह देते ही हैं। तो अगर आप यभी नैचुरल या घरेलू तरीकों से अपनी सुंदरता निखारना चाहती हैं तो आपको जायफल का इस्तेमाल करना चाहिए। जायफल कई तरीकों से आपकी स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाता है। जायफल के एंटीमाक्रोबायल तत्व इसे मुंहासों से लड़ने और त्वचा से गंदगी दूर करने के उपयुक्त बनाते हैं। इसके एंटी-इनफ्लैमटोरी तत्व उपचारात्मक प्रक्रिया में मदद करते हैं और दाग-धब्बे दूर करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व झुर्रियों से बचाव करते हैं। ये फ्री रैडीकल्स के निर्माण को रोकते हैं जिससे त्वचा साफ दिखती है और उसका रंग भी हल्का होता है। इसके एंटी-इनफ्लैमटोरी तत्व बालों पर भी चमत्कारी असर दिखाते हैं। ये स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं।
ऐसे करें जायफल का इस्तेमाल-