गर्मियों में दिन में 1 बार इस तरह बर्फ से धोएं चेहरा, पिम्पल्स से लेकर झुर्रियां हर स्किन प्रॉब्लम रहेगी आपसे दूर

गर्मियों में उमस और धूप से स्किन को होने वाली प्रॉब्लम्स से राहत के लिए आप आइस वॉटर डिप थेरेपी की मदद कैसे ले सकते हैं पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 14, 2025 8:05 AM IST

Beauty tips for face: मौसम बदल रहा है और मौसम बदलने के साथ ही हवा में गर्मी भी बढ़ रही है। बदलते मौसम, गर्मी और उमस का असर आपकी स्किन पर भी पड़ सकता है। तो वहीं गर्मियों के मौसम में धूप में रहने और प्रदूषण के सम्पर्क में आने से स्किन बहुत अधिक डैमेज (Skin damage) हो जाती है। ऐसे में स्किन डल और डार्क दिखायी देती है। रही-सही कसर पसीने और चिपचिप से पूरी हो जाती है जो स्किन पोर्स को बंद करने का काम करता है और इससे चेहरे पर पिम्पल्स और एक्ने (Pimples and acne problems) जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

गर्मियों में स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने के लिए आप आइस डिप का तरीका (Ice dip therapy for glowing skin) इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस डिप (Ice Dip) की मदद से स्किन को गर्मियों में होने वाली स्किन इरिटेशन (Skin irritation), खुजली, रेडनेस और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स (Skin problems in summers)  से भी आराम मिलता है। बता दें कि कैटरीना कैफ (Katerina Kaif) से लेकर तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसी एक्ट्रेसेस को भी आइस डिप की मदद लेते देखा गया है। तो चलिए जानते हैं कि गर्मियों में आइस डिप का इस्तेमाल करने से स्किन को क्या फायदे (Beauty benefits of ice dip therapy) हो सकते हैं और क्या है आइस डिप का सही तरीका।

चेहरे के लिए आइस डिप थेरेपी कैसे की जाती है?- Step By Step Guide Of Ice Dip Therapy

  • किसी बड़े बर्तन में ढेर सारे बर्फ के टुकड़े या आइस क्यूब्स (Ice Cubes) रखें।
  • अब इस बर्फ वाले पानी में अपना चेहरा डुबोएं।
  • 5-10 मिनट तक चेहरा बर्फ वाले पानी में डुबोकर (Soak your face in ice water) रखें।
  • चेहरा बाहर निकालें और कुछ देर बार फिर दोबारा चेहरा बर्फ वाले पानी में डुबोएं।

स्किन के लिए आइस डिप के फायदे क्या हैं?- Benefits of Ice Dip Therapy For Skin

  1. ऑयली स्किन की चिपचिप को कम करने के लिए आप बर्फ वाले पानी में चेहरा डिप करने का यह तरीका अपनाएं।
  2. आइस डिप से चेहरे की सूजन और आंखों के आसपास की सूजन या पफीनेस कम होती है।
  3. गर्मियों में आइस डिप लेने से चेहरे पर हेल्दी ग्लो आता है और स्किन अधिक निखरी हुई दिखायी देती है।
  4. बर्फ वाले पानी से चेहरा धोने या आइस डिप लेने से चेहरे की स्किन में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे चेहरे की चमक बढ़ती है।
  5. चेहरे पर झुर्रियां रोकने के लिए बर्फ के पानी में चेहरा डुबोकर रखने से फायदा होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source