तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कॉफी का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से पीड़ित हैं, तो ये उपाय जरूर ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 3, 2017 4:08 PM IST

कॉफी के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी का इस्तेमाल करके आप अपने बालों का विकास तेज कर सहते हैं? जी हां, कॉफी में पाए जाना वाला पदार्थ कैफीन अच्छी नींद दिलाने के अलावा आपके हेयर फॉलिकल पर भी काम करता है और बालों का विकास तेज करता है। अध्ययन के अनुसार, कैफीन टेस्टोस्टेरोन के हानिकारक प्रभावों को भी बाधित कर सकता है जो कि हेयर फॉलिकल का दुश्मन है। कई शोधकर्ताओं ने गंजेपन से पीड़ित लोगों में कॉफी से उनके निष्क्रिय रोमों का इलाज किया और परिणाम के कारण दंग रह गए। उन्होंने पाया कि कॉफी निश्चित रूप से टेस्टोस्टेरोन द्वारा क्षतिग्रस्त होने वाले रोम के बाल को फिर से बदलने में सक्षम थी।

बालों के लिए ऐसे करें कॉफी का इस्तेमाल

आप ब्लैक कॉफी को 20 मिनट तक लगा सकते हैं और उसके बाद धो सकते हैं या कॉफी का तेल लगा सकते हैं। बाल वृद्धि को बेहतर बनाने के लिए आपको दो बुनियादी चीजों की जरूरत होती है। आपको चाहिए 4 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच कॉफी पाउडर।

ऐसे तैयार करें

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें कॉफी पाउडर डालें। ध्यान रहे की तेल में से धुआं नहीं निकलना चाहिए। मध्यम आंच पर दस मिनट तक गर्म करें। अगर आप इसके प्रभाव को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इसमें कैस्टर ऑयल और कड़ी पत्ते मिक्स कर सकते हैं। तैयार होने के बाद यह आपको ऐसा नजर आएगा।

coffee-hair123

इसे सीधे सिर पर लगाएं। इससे खोपड़ी की मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आप डैंड्रफ से पीड़ित हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद है। स्क्रबिंग करने से खोपड़ी के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। मैं पिछले तीन महीने से इस मिश्रण का इस्तेमाल कर रहा हूं। लेकिन यह कहना जल्दबाजी है कि अभी मेरे बालों का विकास हुआ है। लेकिन इससे निश्चित तौर पर बालों का झड़ना कम हुआ है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1.Otberg, N., Patzelt, A., Rasulev, U., Hagemeister, T., Linscheid, M., Sinkgraven, R., … & Lademann, J. (2008). The role of hair follicles in the percutaneous absorption of caffeine. British journal of clinical pharmacology, 65(4), 488-492.

2. Fischer TW, Herczeg-Lisztes E, Funk W, Zillikens D, Bíró T, Paus R. Differential effects of caffeine on hair shaft elongation, matrix and outer root sheath keratinocyte proliferation, and transforming growth factor-β2/insulin-like growth factor-1-mediated regulation of the hair cycle in male and female human

hair follicles in vitro. Br J Dermatol. 2014 Nov;171(5):1031-43. doi:10.1111/bjd.13114. Epub 2014 Oct 30. PubMed PMID: 24836650.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source