ड्राय स्किन से हैं परेशान, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्‍खे

कई बार किसी खास बीमारी के कारण भी त्‍वचा से जरूरी नमी गायब हो जाती है। इस पर महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट भी असरदार साबित नहीं होते।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 10, 2019 8:49 PM IST

खानपान में लापरवाही, बढ़ते प्रदूषण और उम्र की वजह से अकसर त्‍वचा रूखी होने लगती है। कई बार किसी खास बीमारी के कारण भी त्‍वचा से जरूरी नमी (Ayurvedic Healthy skin tips) गायब हो जाती है। इस पर महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट भी असरदार साबित नहीं होते। अगर आप भी त्‍वचा की बढ़ती ड्रायनैस से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए कुछ आयुर्वेदिक नुस्‍खे (Ayurvedic Healthy skin tips) आजमा सकती हैं।

क्‍यों आ जाता है त्‍वचा में रूखापन (Ayurvedic Healthy skin tips)

मौसम बदलने से साथ अकसर त्‍वचा में रूखापन आ जाता है। यह वातावरण में आए बदलाव के कारण होता है। कई बार किसी ठंडे, बर्फीले इलाके में जाने पर भी त्‍वचा का रूखा पन बढ़ जाता है। इसके अलावा उम्र का असर भी इसका एक कारण माना जाता है। पर अगर आप अपनी डाइट और कुछ जरूरी चीजों का ध्‍यान रखें तो त्‍वचा के रूखेपन से बच सकती हैं।

त्‍वचा की ड्रायनैस खत्‍म करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Healthy skin tips)

हेल्‍दी डाइट

त्‍वचा में नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप इस तरह के आहार का सेवन करें (Ayurvedic Healthy skin tips), जिससे आपके शरीर में भी जरूरी नमी और वसा बनी रहे। हमें पानी से भरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो पाचन में आसान होती हैं जैसे गाजर, लौकी, खीरा, मूली आदि। इन सब्जियों को त्रिदोषक माना जाता है जो हर प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक होती हैं। हमें प्रतिदिन कम से कम तीन सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

जरूर लें सीड्स और नट्स

जिस तरह हरी सब्जियां और सलाद जरूरी हैं , उसी तरह सेहत के लिए सूखे मेवे, नट्स और सीड्स (Ayurvedic Healthy skin tips) भी जरूरी हैं। इनमें मौजूद नेचुरल वसा त्‍वचा में नमी बनाए रखती है। वात के कारण हमारी तवचा खुश्क  हो जाती है परन्तु सीड्स और नट्स में ओमेगा 3 और प्राकृतिक फैट्स पाये जाते है जो त्वचा को संतुलन प्रदान करते हैं। इनमे फाइबर भी पाया जाता है जो हमारे हाजमे की कमजोरी को दूर करता है।

ग्रीन टी

अन्‍य जरूरी चीजों की ही तरह ग्रीन टी (Ayurvedic Healthy skin tips)  भी हमारी सेहत के लिए लाभदायक साबित होती है। इसमें अगर आप लेमन मिक्‍स करती हैं, तो यह और भी फायदेमंद हो जाती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट हमारी त्‍वचा को नरिशमेंट देते हैं। जिससे उसकी प्राकृतिक चमक लौट आती है।

जरूर करें एक्‍सरसाइज

हर रोज वर्कआउट को अपने रूटीन (Ayurvedic Healthy skin tips) में शामिल करने से सिर्फ आपकी सेहत ही ठीक नहीं रहती, बल्कि सौंदर्य पर भी इसका सकारात्‍मक असर होता है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन सुचारू होता है, जिससे शरीर के हर अंग को पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन पहुंचती है। त्‍वचा को जब बेहतर ब्‍लड और ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई होती है, तो वह सांस लेने लगती है। जिससे क्‍वालिटी में भी सुधार होता है।

रहें तनाव मुक्‍त

जी हां, तनाव का असर आपकी त्‍वचा (Ayurvedic Healthy skin tips) की सेहत पर भी होता है। आप जितना ज्‍यादा तनाव लेंगी आपकी त्‍वचा का रूखापन उतना ही बढ़ जाएगा। इसलिए मॉश्‍चराइज त्‍वचा के लिए जरूरी है कि आप तनाव से खुद को बचा कर रखें। मानसिक और भावुक तनाव भी शरीर में वात बढ़ा देता है, जिससे त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है। इसके लिए आप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज कर सकती हैं।

सेहत का खजाना हैं ये पांच फूड,  रोक देंगे बढ़ती उम्र

सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत खास है यह खट्टा-मीठा फल, जानें इसके फायदे