Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Split Ends: दो-मुंहे बालों की प्रॉब्लम से चाहते हैं छुटकारा तो आजमाएं दादी-नानी के ये नुस्खे, मिलेगा नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का फायदा

स्प्लिट एंड्स में बालों के सिरों या छोर पर वह बहुत अधिक ड्राई दिखायी देते हैं और एक ही बाल कई हिस्सों में कट-फट जाता है। इससे बालों के सिरे पर 2-3 पतले-पतले रेशे दिखायी देते हैं। दोमुंहे बालों की परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में पढ़ें यहां।

Split Ends: दो-मुंहे बालों की प्रॉब्लम से चाहते हैं छुटकारा तो आजमाएं दादी-नानी के ये नुस्खे, मिलेगा नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का फायदा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 13, 2022 6:37 PM IST

Home Remedies for split ends: बालों से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स ऐसी होती हैं जो हर मौसम में लौटकर आ जाती हैं। कई महंगे प्रॉडक्ट्स यूज करने के बाद भी लोगों को अपनी इन हेयर प्रॉब्लम्स से आराम नहीं मिल पाता है। ऐसी ही एक समस्या है स्प्लिट एंड्स या दोमुंहे बालों की, जो कुछ लोगों के लिए कभी-कभार होने वाली समस्या है तो कुछ लोगों को हमेशा इस परेशानी से जूझना पड़ सकता है। स्प्लिट एंड्स में बालों के सिरों या छोर पर वह बहुत अधिक ड्राई दिखायी देते हैं और एक ही बाल कई हिस्सों में कट-फट जाता है। इससे बालों के सिरे पर 2-3 पतले-पतले रेशे दिखायी देते हैं। दोमुंहे बालों की परेशानी से राहत पाने के लिए ज्यादातर लड़कियां उन्हें ट्रिम करा लेती है क्योंकि, बाल कटाने से स्प्लिट एंड्स वाला हिस्सा बाकी के स्वस्थ बालों से अलग हो जाता है और बालों की ग्रोथ भी सामान्य तरीके से होने लगती हैं। लेकिन, जिन लोगों की समस्या इसके बाद भी हल नहीं होती उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।(problem of  split ends in Hindi)

स्प्लिट एंड्स की समस्या से राहत पाने के घरेलू उपाय

अगर आपके बाल भी थोड़े-थोड़े समय बाद इसी तरह खराब हो जाते हैं और स्प्लिट एंड्स की वजह से आपके बालों की लम्बाई भी नहीं बढ़ पा रही, तो इस समस्या से राहत के लिए घर पर कुछ ऐसी चीजों से नुस्खे तैयार करें जो बालों को पोषण देते हैं और उन्हें टूटने या दोमुंहे होने से बचा सकती हैं। ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में पढ़ें यहां। (Home Remedies for split ends in Hindi)

Also Read

More News

अंडे से तैयार करें हेयर मास्क

प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत होने के कारण अंडा बालों के लिए जरूरी पोषण का स्रोत है। प्रोटीन की मदद से बालों की बनावट बेहतर होती है और बाल स्मूद भी बनते हैं।अंडे से हेयर मास्क तैयार करें और उसे बालों में लगाएं, यह दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है। दरअसल अंडे में बायोटिन पाया जाता है जो बालों को अंदर से रिपेयर करता है और उन्हें टूटने से बचाता है। साथ ही यह बालों को समय से पहले सफेद होने और हेयर फॉलजैसी समस्याओं से भी आराम दिलाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे बनाएं अंडे का हेयर मास्क

  • किसी कटोरी में एक अंडे का पीला भाग या एग यॉक लें।
  • इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल या अपनी पसंद के अनुसार ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें फिर बालों में लगाएं।
  • इसे बालों में 25-30 मिनट लगा रहने दें। फिर किसी माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश करें।