फाउंडेशन खरीदने से पहले इन ट्रिक्स की मदद से पता करें अपना स्किन टोन

अगर आपको अपनी कलाइयों की नसों का रंग ब्लू या पर्पल नज़र आटा है तो इसका मतलब आपका स्किन टोन कूल है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 8, 2017 2:27 PM IST

स्किन टोन को लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां हैं और लोगों का मानना है कि ज्यादा धूप में निकलने से या फिर क्रीम लगाने से स्किन टोन बदल जाता है। जबकि ऐसा नहीं है बल्कि स्किन टोन के लिए सिर्फ आपके स्किन में मौजूद मेलेनिन नामक यौगिक की मात्रा ही जिम्मेदार है। आपका स्किन टोन कूल, वार्म या न्यूट्रल इनमें से कोई भी हो सकता है और यह जिंदगी भर एक जैसा ही रहता है। आइये जानते हैं किस स्किन टोन का क्या मतलब है।

यह ज़रूरी है कि आप सबसे पहले अपने स्किन टोन के बारे में जाने और फिर उस हिसाब से मेकअप करें। अगर आप बाज़ार के मेकअप के लिए फाउंडेशन खरीदने जा रही हैं तो इसके लिए आपको अपना स्किन टोन सही से पता होना चाहिए। अगर आपको अपने स्किन टोन के बारे में सही जानकारी नहीं है तो प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट फाल्गुनी शाह इससे जुड़े कुछ टिप्स यहां बता रही हैं जिससे आप आसानी से स्किन टोन का पता लगा सकती हैं।

नसों की मदद से : अपनी स्किन टोन समझने का सबसे आसन तरीका है कि आप अपनी कलाइयों की नसों को ध्यान से देखें। अगर आपकी नसें आपको नीले या बैगनी रंग की नज़र आ रही हैं तो इसका मतलब है कि आपका स्किन टोन कूल है। अगर आपको नसों का कलर हरा दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपका स्किन टोन वार्म है और इसी तरह अगर आप नसों का रंग नहीं पहचान पा रही हैं या वे ठीक से दिख नहीं रही हैं तो आपका स्किन टोन न्यूट्रल है।

सूर्य की मदद से: आपके स्किन में मौजूद मेलेनिन की मात्रा ही यह डिसाइड करती है कि आपकी स्किन धूप के सामने कैसा रियेक्ट करेगी। इसलिए अगर आप बहुत जल्दी टैनिंग के शिकार हो जाती हैं तो इसका मतलब है कि आपकी स्किन टोन वार्म या न्यूट्रल है। वहीँ अगर आपकी स्किन में टैनिंग नहीं होती है और सिर्फ जलन होती है तो यह दर्शाता है कि आपकी स्किन टोन कूल है।

पेपर की मदद से :  इसके लिए मिरर के सामने खड़े हो जायें और फिर अपने सामने एक वाइट पेपर रखकर ये देखने की कोशिश करें कि पेपर के पीछे से आपके स्किन का कौन सा कलर उभर कर सामने आ रहा है। अगर कागज़ के पीछे से आपकी स्किन में से पीला कलर उभर कर आ रहा है तो समझ लें कि आपका स्किन टोन वार्म है। अगर वाइट पेपर में से पिंक, ब्लू या पर्पल कलर उभर कर आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी स्किन टोन कूल हैं। वहीँ अगर आपको ग्रे शेड दिखाई दे रहा है तो यह दर्शाता है कि आपके स्किन का कलर न्यूट्रल है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source