बालों की हर समस्या का इलाज ''तेल व दही'' के इस तरह इस्तेमाल में है

बालों की हर तरह की समस्या स्कैल्प को भी प्रभावित करती है। अगर आपको स्कैल्प की दिक्कत है तो इसके कई कारण हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 2, 2019 4:55 PM IST

बालों की हर तरह की समस्या स्कैल्प को भी प्रभावित करती है। अगर आपको स्कैल्प की दिक्कत है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। स्कैल्प में एक ग्रंथि होती है जो तेल का उत्पादन कर स्कैल्प को मॉइस्चराइज करती है। जब तेल का उत्पादन कम हो जाता है तो सिर की त्वचा सूखने लगती है। इस वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ लोगों को एग्जिमा और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान नुस्खे जिनकी मदद से स्कैल्प के रूखेपन को दूर कर रूसी और बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

मालिश और भाप

तेल मालिश से बालों को पोषण मिलता है। सिर की मांसपेशियों में रक्त संचार तेज होता है और बाल स्वस्थ, घने, लंबे और रूसी रहित बनते हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार तेल लगाकर बालों की मालिश करना जरूरी है।

मालिश के बाद बालों के रोमकूपों से गंदगी साफ करने के लिए स्टीम देना अच्छा रहता है। इसके लिए गर्म पानी में तौलिया भिगोकर बालों पर अच्छी तरह से लपेट लें।

स्टीम से रोमकूपों में फंसी मैल व मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और तेल भी अच्छी तरह से सिर की त्वचा में चला जाता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत बनती है और डैंड्रफ की दिक्कत भी दूर होती है।

दही भी फायदेमंद

दही के सेवन से स्कैल्प पर नमी आती है, जिससे डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। डैंड्रफ की शिकायत होने पर दही में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर सिर धोएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। इससे डैंड्रफ दूर होगा साथ ही, बाल मुलायम, काले, लंबे व घने भी होंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.