Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन टैनिंग हो या झुर्रियां, छुटकारा मिलेगा जब चेहरे पर लगाएंगे टमाटर का रस, जानें इस्तेमाल के तरीके

एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार कहे जाने वाले टमाटरों में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो स्किन की हेल्थ बूस्ट करते हैं और स्किन पर होने वाले बैक्टेरियल और फंगल इंफेक्शन्स से भी स्किन को सुरक्षित रखती है।

स्किन टैनिंग हो या झुर्रियां, छुटकारा मिलेगा जब चेहरे पर लगाएंगे टमाटर का रस, जानें इस्तेमाल के तरीके

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 5, 2022 4:33 PM IST

Tomato Juice Benefits For Skin: स्किन की रंगत, टेक्स्चर और हेल्थ निखारने के लिए हल्दी, चंदन और गुलाब जल जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा घरेलू नुस्खों में कई ताजे फलों, सब्जियों, फूलों और पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। स्किन केयर के लिए आसान घरेलू नुस्खों की बात की जाए तो टमाटार के जूस का भी इस्तेमाल कई स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार कहे जाने वाले टमाटरों में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो स्किन की हेल्थ बूस्ट करते हैं और स्किन पर होने वाले बैक्टेरियल और फंगल इंफेक्शन्स से भी स्किन को सुरक्षित रखती है। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे टमाटरों के कुछ ऐसे ही ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में जिनके बारे में जानने के बाद आप भी टमाटरों का इस्तेमाल अपने स्किन केयर रूटीन में करने लगेंगे। (Tomato Juice Benefits For Skin In Hindi)

स्किन पर टमाटर का रस लगाने के फायदे (Benefits of tomato juice scrub)

ब्लैकहेड्स से मिलेगा छुटकारा

टी-जोन यानि नाक के आसपास,माथे और चिन पर दिखने वाले व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं और उन्हें ठीक होने में भी काफी समय लगता है। इन जिद्दी ब्लैकहेड्स (Blackheads) को साफ करने के लिए आप चेहरे पर टमाटर का रस लगा सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपकी स्किन निखर उठेगी और ब्लैकहेड्स भी साफी हो जाएंगे। यहां पढ़ें ब्लैकहेड्स हटाने के लिए टमाटर के इस्तेमाल का तरीका-

Also Read

More News

  • 2 चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें एक चम्मच शक्कर मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण से नाक और चिन पर उन हिस्सों की मसाज करें जहां ब्लैकहेड्स दिखायी देते हैं।
  • फिर इसे त्वचा पर 20-25 मिनट तक लगा रहने दें। फिर, चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

झुर्रियां रोकता है टमाटर

चेहरे पर बढ़ती उम्र का संकेत (signs of ageing) दिखायी देता है झुर्रियों के रूप में और जब चेहरे पर झुर्रियां या रिंकल्स दिखायी देने लगें तो लोग परेशान हो जाते हैं। बुढ़ापे की इन निशानियों से बचने के लिए चेहरे पर टमाटर के रस से मालिश करें। इससे त्वचा में कोलाजन का निर्माण होता है। कोलाजन एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा के निर्माण की प्रक्रिया में मदद करता है और स्किन की चमक बढ़ाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे करें इस्तेमाल

  • 2-3 चम्मच टमाटर का जूस (tomato juice ) लें और उसमें चम्मचभर मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) मिलाएं।
  • फिर, इसे चेहरे पर लगाएं।
  • 20-25 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से साफ करें।