सर्दियों में चेहरे की चमक पर पड़ने लगता है असर, टमाटर के इन 3 फेसपैक से लौटाएं अपनी खूबसूरती

Tomato Facepack for Skin :  स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए टमाटर से बना फेसपैक काफी असरदार हो सकता है। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : December 9, 2023 10:29 AM IST

Tomato Facepack for Skin : टमाटर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मददगार होता है, बल्कि इसकी मदद से आप अपनी स्किन से जुड़ी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। जी हां, रोजमर्रा की देखभाल के लिए आप इस खास टमाटर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे रिंकल्स, दाग-धब्बों, पिंपल्स जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल जैसे गुण होते हैं, जो स्किन में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं। सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप टमाटर का फेसपैक लगा सकते हैं। इससे स्किन की चमक बरकरार रहती है। साथ ही यह स्किन पर मौजूद गंदगी को हटाने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए किस तरह लगाएं टमाटर?

सर्दियों में लगाएं टमाटर और शहद का फेसपैक

टमाटर चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और कालेपन की परेशानी को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसके साथ शहद को मिक्स करके लगाने से स्किन पर होने वाली सूजन और ड्राईनेस को कम किया जा सकता है। इसमें लगभग सभी तरह का एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट कर सकता है। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका?

  • लगभग दो बड़े चम्मच टमाटर का गूदा लें।
  • इसमें एक चम्मच शहद डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • अब इसे अपने चेहरे पर करीब 15 मिनट के लिए लगाएं। 
  • बाद में गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। 
  • सप्ताह में दो बार इस फेसपैक को लगाने से आपकी स्किन की चमक बेहतर की जा सकती है।

स्किन पर लगाएं एलोवेरा और टमाटर का फेसपैक

टमाटर अपने ब्लीचिंग गुणों के लिए जाना जाता है, इसमें टैनिंग को कम करने का गुण होता है। गर्मियों के सीजन की तरह सर्दियों में भी टैनिंग की परेशानी होती है। अगर आप सर्दियों में टैन को हटाना चाहते हैं, तो टमाटर और एलोवेरा से बना फेसपैक चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर मौजूद जिद्दीदाग को कम किया जा सकता है। यह आपकी स्किन को लोचदार और कोमल बनाए रखने में मददगार है। 

  • इसे चेहरे पर लगाने के लिए एक चम्मच टमाटर का रस लें। 
  • इसमें एलोवेरा जेल की कुछ बूंदों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाएं और पूरे चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए लगाएं। 
  • सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाने से आपकी स्किन पर ग्लो आ सकता है। साथ ही स्किन का कालापन दूर कर सकता है। 

टमाटर और एवोकाडो का फेसपैक

स्किन की चमक को बढ़ाने से लेकर स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों और ड्राईनेस की परेशानी को दूर करने के लिए टमाटर और एवोकाडो का फेसपैक लगा सकते हैं। एवोकाडो अपने हाइड्रेटिंग गुणों और पौष्टिक पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार हो सकता है। इससे झुर्रियां कम हो सकती है।

  • चेहरे पर इस पैक को लगाने के लिए कटोरी में एक बड़ा चम्मच टमाटर का गूदा लें।
  • इसमें 1 चम्मच मसला हुआ एवोकाडो डालें और अच्छी तरह से मैश कर लें। 
  • अब इसे अपने चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 
  • सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगा सकते हैं। 

सर्दियों में स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इन असरदार फेसपैक का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.