
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 1, 2020 9:07 PM IST
Tomato Benefits for Skin : गर्मियों में त्वचा पर टमाटर लगाने के बेमिसाल फायदे। © Shutterstock.
Tomato Benefits for skin: टमाटर आप खाते हैं, लेकिन क्या कभी चेहरे पर टमाटर लगाया है? नहीं लगाया, तो आज से ही इसका चेहरे पर इस्तेमाल करना शुरू कर दें। चेहरे पर टमाटर का गूदा और रस लगाने से स्किन पर होने वाली झर्रियों और साइंस ऑफ एजिंग नजर नहीं आते हैं। गर्मी में आप टमाटर का खूब उपयोग करें। इसके सेवन से गर्मी में होने वाली स्किन संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी। विटामिन सी होने के कारण इम्यूनिटी भी मजबूत बनी रहेगी। जानें, टमाटर किस तरह से स्किन के लिए फायदेमंद (Tomato Benefits for skin) होता है।
ब्रिटेन की न्यूकैसल यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि टमाटर में एक ऐसा तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपिन एंटी एजिंग की समस्या को भी दूर रखता है। टमाटर के उपयोग से सर्दी के मौसम में होने वाली स्किन समस्या जैसे रूखी त्वचा से बचा जा सकता है। सूर्य से निकलने वाली हानिकारक रोशनी से भी स्किन की सुरक्षा (Tomato Benefits for skin) करता है। अगर आप हमेशा जवां दिखना चाहते हैं, तो रोजना टमाटर का सेवन करना चाहिए। टमाटर का जूस सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और यह त्वचा पर निखार भी लाता है।
आपकी स्किन ऑयली यानी तैलीय है, तो इसका भी इलाज करता है टमाटर। टमाटर में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो स्किन पर होने वाली सूजन को कम करता है। त्वचा पर जमी धूल और गंदगी भी हटाता है। टमाटर स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। तैलीय त्वचा हेल्दी बनी रहे, इसके लिए आप टमाटर का फेस पैक यूज कर सकते हैं।
नींबू और टमाटर दोनों में विटामिन सी होता है। विटामिन सी रोमछिद्रों को सिकोड़ता है। सीबम के उत्पादन को कंट्रोल करता है। टमाटर को मिक्सी में ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरा पानी से धो लें।
Skin Care Tips : क्या आपने कभी की है स्किन फास्टिंग? जानिए इसके फायदे और करने का सही तरीका
स्क्रब बनाने के लिए आप टमाटर और चीनी लें। चीनी से बना स्क्रब लगाने से स्किन की मृत कोशिकाएं आसानी से हट जाती हैं। टमाटर को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें एक चम्मच चीनी डालें। इस स्क्रब से 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। फिर थोड़ी देर सूखने दें और पानी से चेहरा साफ कर लें।
टमाटर में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं। ये तीनों तत्व पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं। बड़े रोमछिद्रों को छोटा या बंद करते हैं। त्वचा पर बड़े रोमछिद्र होने से गंदगी आसानी से त्वचा की परतों में बैठ जाती है। बड़े पोर्स चेहरे की खूबसूरती भी बिगाड़ते हैं। पोर्स को बंद करने के लिए टमाटर के गूदों को त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे तक के लिए सूखने दें। फिर चेहरा पानी से साफ कर लें।
गर्मियों मे ऑयली स्किन का रखना पड़ता है खास ख्याल, पिम्पल्स और डल स्किन की प्रॉब्लम्स ऐसे रखें दूर
Fruits Facial : घर पर तैयार करें ये फ्रूट फेशियल, पाएं चेहरे पर पार्लर जैसा निखार
Benefits of Potatoes For Skin: चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे