
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 13, 2023 2:08 PM IST
Tomato benefits for skin: जिस प्रकार सर्दियों का मौसम स्किन में कई प्रॉब्लम्स पैदा कर देता है, उसी प्रकार गर्मियों का मौसम भी कुछ इसी प्रकार की समस्याएं लेकर आता है। गर्मियों में स्किन के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम है धूप, क्योंकि स्किन पर पड़ने वाली धूप न सिर्फ त्वचा को नुकसान पहुंचाती है बल्कि उसका नेचुरल निखार भी छीन लेती है। वैसे तो स्किन को धूप से बचाने के लिए कई अलग-अलग प्रकार की सनस्क्रीन मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन ये महंगे प्रोडक्ट्स आकी जेब पर असर डालते हैं। वहीं अगर आपके पास घरेलू नुस्खे हैं तो आपको महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं है। टमाटर से आपकी सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में तो आपको पता ही होगा लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर की मदद से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। अगर गर्मियों की धूप आपके चेहरे के निखार को भी छीन रही है, तो टमाटर आपके काफी काम आ सकता है। इस लेख में हम आपको टमाटर से स्किन को मिलने वाले फायदे और इसका इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं।
स्किन के खोए हुए निखार को वापस लाने के लिए स्किन को एक नेचुरल रेमेडी के रूप में जाना जाता है। खासतौर पर जो महिलाओं ऑफिस या काम से बाहर जाती हैं, तो उनकी स्किन धूप के संपर्क में रहती है और कारण से निखार खराब होने लगता है। लेकिन टमाटर का इस्तेमाल करने से इस खोए हुए निखार को फिर से पाया जा सकता है
गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है और इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके साथ ही स्किन को बाहर से हाइड्रेट करना भी जरूरी है और इसलिए लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मियों में अक्सर ऑयली स्किन की समस्या बहुत ज्यादा रहती है और इससे छुटकारा पाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। टमाटर को चेहरे की स्किन पर लगाने से त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाता है और फ्रेश दिखने लगती है।
टमाटर में विटामिन सी और विटामिन ए समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए जरूरी होते हैं। यदि स्किन को पर्याप्त पोषण मिल रहा है, तो उसकी लचीलता बनी रहती है और कोशिकाएं भी क्षतिग्रस्त होने से बच जाती हैं।
स्किन के लिए टमाटर जितना फायदेमंद है, इसका इस्तेमाल करना उतना ही आसान है चलिए जानते हैं इसके बारे में -
टमाटर की स्लाइस काटकर उसे चेहरे पर लगाना सबसे आसान तरीका है और यह काफी कारगर भी है। शाम के समय सादे पानी से मुंह धो लें और सूखने के बाद टमाटर की पतली-पतली स्लाइस काटकर चेहरे की स्किन पर रख लें।
टमाटर का जूस निकालकर उसे स्किन पर लगाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे रात या दिन में किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर को ग्राइंड करके कपड़े से छान लें और फिर रुई के साथ चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।
छोटा आकार के टमाटर को ग्राइंडर में अच्छे से पीस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब सादे पानी से चेहरे को धोएं कपड़े के साथ हल्के-हल्के साफ करें। मास्क को चेहरे पर लगाएं और बीस मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
यह पूरी तरह से नेचुरल तरीका है और इससे स्किन को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। इसलिए इसे रोजाना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन में निखार पाने के लिए इसे हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।