थकावट से चेहरा हो गया है डल,  तो अपनाएं ये टिप्‍स

बाहर की थकावट के सब इलाज मौजूद है घर की रसोई में ।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 10, 2018 8:35 AM IST

अनावश्‍यक भागदौड़ और काम के दबाव के बीच चेहरा डल हो जाता है। असल में यह सिर्फ चेहरे पर आई थकावट ही नहीं है, शरीर के भीतर से थक जाने का संकेत है। अगर आपको भी है यह समस्‍या तो अपनाएं यह घरेलू इलाज। इसके और भी हैं फायदे-

काली मिर्च आएगी काम

काली मिर्च सिर्फ किचन में रखा मसाला नहीं है। आयुर्वेद में बताया गया है कि सुबह गर्म पानी के साथ कालीमिर्च का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। यह असल में घर में रखा खजाना है। इसका अलग-अलग तरह से सेवन कई बीमारियों का उपचार है।

दूर होगा बासीपन

थकावट और डिहाइड्रेशन के कारण अगर चेहरा मुरझाया हुआ लग रहा तो यह आपके शरीर के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। ऐसी स्थिति में काली मिर्च का गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इससे थकान का अनुभव भी नहीं होता है। इसके साथ ही स्किन में भी रूखापन नहीं आता।

बढ़ती है इम्‍यूनिटी

आयुर्वेद में बताया गया है कि सुबह गर्म पानी के साथ कालीमिर्च का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। यह शरीर में बाहरी संक्रमण को पहुंचने से रोकती है और कफ, पित्त और वायु पर नियंत्रण करती है।

फैट करे कम

काली मिर्च और गुनगुना पानी शरीर में बढ़ा हुआ फैट कम करता है। साथ ही यह कैलोरी को बर्न करके वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा जुकाम होने पर काली मिर्च गर्म दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा जुकाम बार-बार होता है, छीकें लगातार आती हैं तो काली मिर्च की संख्या एक से शुरू करके रोज एक बढ़ाते हुए पंद्रह तक ले जाएं फिर प्रतिदिन एक घटाते हुए पंद्रह से एक पर आएं। इस तरह जुकाम की परेशानी में आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें - कूल्‍हों की चर्बी करनी है कम, तो करें स्‍क्‍वैट्स

कब्ज दूर करे

कब्ज के रोगियों के लिए पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कप पानी में नींबू का रस और काली मिर्च का चूर्ण और नमक डालकर पीने से गैस व कब्ज की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है।

यह भी पढ़ें - डायबिटीज में न करें पैरों की लापरवाही

स्टेमिना बढ़ाए

गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर में पानी की कमी नियंत्रित होती है। यह शरीर के अंदर की एसिडिटी की समस्या को भी खत्म करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source