सर्दियों के मौसम में बालों से डैंड्रफ दूर करने लिए इन 2 तरीकों से करें नीम का इस्तेमाल

नीम ना सिर्फ त्वचा के लिए हेल्दी होती है, बल्कि बालों में मौजूद रूसी की समस्या को भी कम कर सकती है। आइए जानते हैं नीम का कैसे करें इस्तेमाल ताकि बालों में ना हो डैंड्रफ की समस्या....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 4, 2022 11:12 AM IST

Neem For Dandruff Cure: सर्दियों का मौसम हो या फिर कोई और सीजन, बालों में रूसी यानी डैंड्रफ की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। सिर में रूसी का जल्दी इलाज ना करने से बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने, प्रदूषण, गंदगी, बालों को साफ ना करने से भी स्कैल्प पर रूसी जम जाती है। शैम्पू लगाकर इसे सिर से खत्म करना आसान नहीं होता। ऐसे में आप नीम (Neem Leaves benefits) का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। नीम ना सिर्फ त्वचा के लिए हेल्दी होती है, बल्कि बालों में मौजूद रूसी की समस्या को भी कम कर सकती है। आइए जानते हैं नीम का कैसे करें इस्तेमाल ताकि बालों में ना रहे डैंड्रफ की समस्या....

1 नीम का पानी डैंड्रफ निकाले सिर से

यदि आपको बहुत ज्यादा डैंड्रफ है, तो आप सिर पर नीम का पानी (tips to Use neem to get rid of dandruff in hindi) लगाएं। इस पानी को तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में 1 लीटर पानी डालें। उसमें साफ हरी नीम की 25-30 पत्तियों को डालें। गैस ऑन करें और पानी को उबलने दें। एक-दो मिनट उबलने के बाद गैस बंद कर दें। इस पानी को यूं ही छोड़ दें। सुबह नीम के पानी को छान लें और इससे अपने बालों को साफ करें। डैंड्रफ कम होगा। स्कैल्प में दानें, खुजली आदि की समस्या नहीं होगी।

2 नारियल तेल में मिलाएं नीम की पत्तियां

गैस पर आप आधा कप नारियल तेल गर्म करें। इसमें 5-7 नीम की पत्तियां मिलाएं। तेल को 5 मिनट तक उबालें और फिर गैस बंद कर दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसमें थो़ड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। कुछ बूंदें अरंडी का तेल (Castor Oil) की डालें। इस तेल को अच्छी तरह से स्कैल्प और बालों में लगाकर मालिश करें। एक घंटे के बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से साफ कर लें। इस तेल का इस्तेमाल आप प्रत्येक सप्ताह 2-3 बार जरूर करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source