त्वचा के लिए बड़े काम का है बेसन, यूं करें इस्तेमाल

जिनकी त्वचा बहुत ड्राई है, उनके लिए भी बेसन किसी वरदान से कम नहीं है। ड्राई स्किन से बचने के लिए बेसन में मलाई या दूध, शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाकर लगाएं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 8, 2019 2:15 PM IST

घरेलू उपायों के जरिए जब भी त्वचा की देखभाल की बात आती है, तो सबसे ज्यादा बेसन का ही इस्तेमाल किया जाता है। बेसन को प्राकृतिक रूप से सौंदर्य निखारने के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा है। बेसन का यूज हर तरह की त्वचा पर किया जा सकता है। जानें, किस तरह से बेसन त्वचा में निखार लाने का काम करता है।

त्वचा के लिए बेसन के फायदे

अनचाहे बालों को हटाए: बेसन में थोड़ा सा नीबू का रस और पानी मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बन जाए, तो इसे उन भागों पर लगाएं जहां बाल अधिक हैं। इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें और सूख जाने पर चेहरा अच्छी तरह धो लें।

स्वाद बढ़ाने के साथ त्वचा भी निखारे छोटी इलायची, जानें कैसे

कोहनी का कालापन करे दूर: कोहनी, घटने और गर्दन बहुत ज्यादा काले नजर आते हैं, तो इन स्थानों की रंगत निखारने के लिए बेसन, दही और हल्दी मिलाकर लगाएं। कुछ देर बाद रगड़ कर छुड़ा दें। कुछ दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा।

रोमछिद्रों के लिए: त्वचा साफ रखने व रोमछिद्रों में कसाव लाने के लिए भी बेसन लाभकारी है। बेसन और खीरे के रस को मिलाकर फेसपैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

मुहांसों का करे इलाज: मुंहासों के गहरे दाग नहीं जा रहे हैं तो आप बेसन और चंदन के पेस्ट में नीबू की कुछ बूंदें डालकर चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासों के दाग हल्के हो जाएंगे।

गर्मी में इन घरेलू उपायों से पाएं ऑयली स्किन से छुटकारा, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

तैलीय त्वचा: जिनकी त्वचा ऑयली है, वो भी बेस का यूज दही, गुलाबजल के साथ कर सकती हैं। इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे स्किन पर लगाएं। इससे त्वचा का चिपचिपापन दूर होगा और आप फ्रेश नजर आएंगी।

ड्राई त्वचा: जिनकी त्वचा बहुत ड्राई है, उनके लिए भी बेसन किसी वरदान से कम नहीं है। ड्राई स्किन से बचने के लिए बेसन में मलाई या दूध, शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाकर लगाएं।

स्क्रब के तौर पर यूज: बेसन को एक बेहतरीन स्क्रबर भी माना जाता है। ये चेहरे की मृत कोशिकाओं को दूर करने का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है।

चेहरे पर लाए निखार: बेसन में कच्चा दूध या दही मिलाकर रोजाना इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार होती है।

बेसन से तैयार स्क्रब: बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा, आमंड ऑयल, हल्दी और दही मिला कर स्क्रब तैयार करें। इसे चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें।

ये हैं झुर्रियों से बचने के 7 बेहतर उपाय, गर्मी में जरूर करें फॉलो वरना बदरंग हो सकती है त्वचा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source