दिवाली में पटाखों से जल गया हाथ, तो टूथपेस्ट लगाने की बजाय करें ये 3 उपाय, मिलेगा जल्द आराम

Patakhe se jalne par kya lagaye: दिवाली में पटाखों से हाथ जल जाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 30, 2024 4:01 PM IST

Treating Skin burn during diwali: दिवाली के त्योहार में बच्चों की मौज-मस्ती बढ़ जाती है क्योंकि,दिवाली ही वह त्योहार है जब बच्चों को पटाखे फोड़ने का मौका मिलता है। कई-कई दिनों तक बच्चे पटाखे खरीदने, उन्हें फोड़ने और धूम-धड़ाके में व्यस्त रहते हैं। दीपावली का त्योहार इन पटाखों के शोर के बिना अधूरा ही रह जाता है लेकिन, कई बार लापरवाही या किसी गलती की वजह से बच्चों का हाथ पटाखों से जल जाता है। ऐसे में बच्चों को तकलीफ और दर्द से आराम दिलाने के लिए लोग जल्दी-सी बर्फ का पानी या टूथपेस्ट घाव वाली जगह पर लगाने लगते हैं। लेकिन, ये सब उपाय स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं।  तो क्या है जली हुई स्किन की देखभाल का सही तरीका और जलने के बाद क्या लगाना चाहिए? इन सब जानकारियों के लिए पढ़ें यह लेख, जहां आप जानेंगे कि पटाखों से जल जाने के बाद बच्चों या बड़ों की स्किन पर क्या लगाना चाहिए। (What should one apply on burnt skin in hindi)

क्यों नहीं लगाना चाहिए जली हुई स्किन पर टूथपेस्ट (Reasons one should not apply toothpaste on burn)

अक्सर देखा जाता है जब किचन में काम करते हुए या पटाखे जलाते हुए किसी का हाथ जल जाता है तो लोग उसपर टूथपेस्ट लगा देते हैं। टूथपेस्ट लगाने से जलन से राहत मिलती है लेकिन, ऐसा करने से आपकी स्कन को नुकसान हो सकता है। दरअसल, अधिकांश  टूथपेस्ट में सोडियम फ्लोराइड मिलाया जाता है। यह तत्व स्किन पर लगाने से स्किन डैमेज हो सकती है।

जलने के बाद करें ये उपाय (Home remedies to treat skin burn from firecrackers)

घाव को साफ करें

अगर किसी वजह से स्किन जल जाए तो कम गम्भीर मामलों में घरेलू उपचार किए जा सकते हैं। वहीं, अगर स्किन बहुत ज्यादा जल जाए तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। छोटी-मोटी बर्न की स्थिति में आप सबसे पहले नल के पानी से स्किन को साफ करें। पटाखों से जली स्किन पर अगर  पटाखों का मसाला या बारूद चिपक जाए तो उसे साफ होने तक हाथ को नल के पानी के नीचे ही रखें। स्किन अच्छी तरह साफ हो जाने के बाद स्किन पर एंटी-सेप्टिक लोशन लगाएं। फिर, स्किन को साफ करें और उसे नर्म कपड़े से पोंछकर सूखने दें। जब स्किन सूख जाए तो आप कोई क्रीम उस जगह पर लगा सकते हैं।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल (Apply coconut oil on skin) burn

अगर घर में कोई क्रीम नहीं है तो आप जल जाने के बाद नारियल के तेल से स्किन की मालिशकर सकते हैं। इससे जलन से राहत मिलेगी और आपकी स्किन पर छाले पड़ने का भी कम चांस होगा।

रखें इन बातों का ध्यान

बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेले ना छोड़ें। उन्हें बड़ों की देखरेख में ही पटाखे जलाने दें ताकि, दुर्घटना का खतरा कम किया जा सके।

पटाखों से हाथ जल जाए तो तुरंत टूथपेस्ट ना लगाएं।

जलने के बाद अगर त्वचा पर छाले पड़ जाएं या उन छालों में पानी भर जाए तो छालों को छूने या उन्हें फोड़ने की गलती ना करें। इससे इंफेक्शन हो सकता है।

स्किन झुलसने या जल जाने की कोई घटना हो जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source