
... Read More
लॉकडाउन और क्वारंटीन में ऐसे निखारें चेहरे की खूबसूरती। © Shutterstock.
Tips for skin care in quarantine : कोरोनावायरस महामारी के कारण लोग घर में बैठने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में महिलाओं की परेशानी अधिक बढ़ गई है, क्योंकि वो घर पर रहकर अपनी त्वचा की देखभाल (Skin care tips) सही तरीके से नहीं कर पा रही हैं। पहले ब्यूटी पार्लर जाकर घंटों फेस मसाज, स्किन ट्रीटमेंट, पेडीक्योर, मैनीक्योर, हेयर केयर करवाती थीं, पर आजकल वो सब बंद है। ऐसे में त्वचा को लेकर चिंता बढ़नी जायज है। आपके पास इन दिनों अपनी त्वचा की तरफ ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय है। यदि आपको नहीं समझ आ रहा कि होम क्वारंटीन में त्वचा की प्रॉपर देखभाल के लिए क्या नया तरीका अपनाएं, तो वीएलसीसी की संस्थापक वंदना लूथरा ने कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स (Tips for skin care in quarantine) बताए हैं, जो बेजान त्वचा में एक नई जान डाल देंगे।
पार्लर बंद होने के कारण आप घर पर ही अपनी त्वचा की देखभाल (Skin care tips) कर सकती हैं। किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप चेहरे पर फेशियल कर सकती हैं। ये चीजें चेहरे पर निखार लाने के लिए काफी हैं। आप इसके लिए बेहद पके हुए केले, इसके छिलके, दही, खीरा और बेसन को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसका फेसपैक का इस्तेमाल चेहरे पर करें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
घर की जरूरत की चीज खरीदने के लिए आप बाहर तो जाती ही होंगी। ऐसे में धूल-मिट्टी, सूर्य की पराबैंगनी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। ऑफिस का काम करने के लिए घंटों लैपटॉप, डेस्कटॉप चलाने से भी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इन समस्याओं को क्लीनजिंग से दूर करें।
Beauty Tips for Summer : गर्मी में स्किन केयर के लिए लगाएं चंदन का फेसपैक, ये रहे इसके 4 फायदे
टैन रिमूव करने, तुरंत निखार पाने और त्वचा से गंदगी हटाने में ब्लीच का कोई जवाब नहीं है। हालांकि, ब्लीच से आपकी त्वचा कुछ समय (Tips for skin care in quarantine) तक के लिए सेंसेटिव हो जाती है, ऐसे में 1-2 दिनों तक धूप में ना जाएं। इस वक्त आप अपने घरों में हैं, ऐसे में यह ब्लीच करने के लिए एक उपयुक्त वक्त है। ज्यादातर क्रीम-बेस्ड ब्लीच का ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब अधिकतर ब्यूटी ब्रांड्स इस बात को समझने लगे हैं कि जेल बेस्ड ब्लीच ही ज्यादा बेहतर है। इससे जलन भी कम होती है। ये सेंसेटिव स्किन के लिए भी सुरक्षित है। इसमें ऑक्सीजन की मात्रा भी अधिक होती है, जो त्वचा पर चमक लाती है।
Coconut Oil For Skin: चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
कोरोनावायरस के कारण लोग इस वक्त तनाव में हैं। स्वास्थ्य की चिंता, नौकरी खोने का डर, परिवार वालों से दूरी, ऐसी कई सारी परेशानियां इस वक्त हमें घेरे हुई हैं। ऐसे में मानसिक तनाव का होना लाजिमी है। तनाव का असर चेहरे पर भी पड़ता है। बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जो स्किन डिफेंस का काम करते हैं। लेकिन, इनके साइड एफेक्ट्स भी होते हैं। बेहतर है कि आप तनाव को दूर करने के लिए अपना पसंदीदा काम करें। शारीरिक गतिविधियों में अपना समय बिताएं। योग, मेडिटेशन करने से भी तनाव कम होता है।
बार-बार अपने हाथों को धोना इस वक्त समय की मांग है। घर का काम भी काफी बढ़ गया है, ऐसे में नाखूनों की देखभाल करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। बर्तन धोने, पोछा लगाने से नाखूनों और हथेलियों की त्वचा सख्त, ड्राई हो सकती है। ऐसे में इन्हें दोबारा खूबसूरत बनाने के लिए एक कांच के कटोरे में एक टीस्पून ऑलिव ऑयल लें। आप चाहें तो तिल या नारियल तेल भी ले सकती हैं। उसमें एक टीस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा चम्मच शहद, 2-3 बूंद नींबू का रस डालकर मिक्स करें। इससे अपने हाथों में सर्कुलर मोशन में मसाज करें। स्क्रब करना चाहती हैं, तो दालचीनी पाउडर को भी इसमें एड कर सकती हैं। कुछ देर ऐसा करने के बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके हाथ फिर से चमक उठेंगे।
घर पर पाएं पार्लर जैसा निखार, अपनाएं ये खास सेल्फ ग्रूमिंग टिप्स