
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 14, 2020 10:00 PM IST
Men Grooming Tips: लॉकडाउन में घर पर शेविंग करने के टिप्स।
Men Grooming Tips: कोविड-19 के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन से लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं में से एक है खुद की ग्रूमिंग (Self Grooming) करना। ना तो महिलाएं ब्यूटी पार्लर जा पा रही हैं और ना ही पुरुष सैलून। ऐसे में उन पुरुषों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जो सैलून जाकर शेविंग करवाते हैं। घर पर उन्हें खुद से दाढ़ी बनाने की आदत नहीं होने के कारण, वो दाढ़ी को सही तरह से ट्रिम नहीं कर पा रहे हैं। कई बार दाढ़ी बनाने से कटने का डर भी रहता है। परेशान ना हों, हम आपको बताते हैं कुछ आसान से टिप्स (Tips To Shave Beard), जिनकी मदद से आप बेहतर तरीके से दाढ़ी बनाने, उसे ट्रिम करने के साथ ही अपनी त्वचा का भी देखभाल कर सकेंगे।
दाढ़ी बनाने का पहला स्टेप है, त्वचा को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करना (Tips To Shave Beard)। एक्सफोलिएट करने के लिए आपके पास स्क्रबर होना चाहिए। इससे आप अपनी त्वचा को पहले स्क्रब करें। एक्सफोलियटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रब करने के बाद अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें।
दूसरे स्टेप में थोड़ा सा पानी गर्म करें। इसमें एक तौलिया डालें और पानी को निचोड़कर अपने चेहरे एक मिनट तक लगाएं या रगड़ें।
तीसरे स्टेप में आपको अपनी दाढ़ी में तेल अप्लाई करना है। नारियल या सरसों का तेल भी लगा सकते हैं। तेल लगाने से बाल मुलायम होंगे, जिसे ट्रिम या शेव करने में आपको आसानी होगी।
white Beard Hair : दाढ़ी के बाल हो रहे हैं सफेद, काम आएंगे ये 3 नुस्खे
चौथा स्टेप है, चेहरे को फेस वॉश से धोना। फेस वॉश लगाने से तेल हट जाएगा। इसे लगाकर 1 से 2 मिनट तक अपने चेहरे को रगड़ें।
पांचवा स्टेप है, शेविंग करना। सबसे पहले शेविंग क्रीम लगाएं। अच्छी तरह से झाग बनाएं। अब रेजर से धीरे-धीरे बाल हटाएं। एक ही डायरेक्शन में रेजर चलाएं। रेजर को बीच-बीच में गर्म पानी से साफ करते रहें। अगर सारे बाल सही से नहीं निकले हैं, तो दोबारा शेविंग करें और वही प्रक्रिया दोहराएं।
अब छठे स्टेप में चेहरे को साफ तौलिया से पोछें। ठंडे पानी में कोई रूमाल या छोटा तौलिया भिगाकर चेहरे पर हल्के हाथों से चलाएं। इससे चेहरे पर लगा झाग या बाल हट जाएगा।
क्या आपकी भी दाढ़ी नहीं आई अब तक, आजमाएंगे ये टिप्स तो उग आएगी दाढ़ी
सबसे आखिरी में अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगाएं। गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। आफटरशेव लगाने के बाद आपको मिलेगा एक आकर्षक और दमकती त्वचा।