महीने में ही बालों को डैमेज कर देगा Hair color, पार्लर जाने से पहले रखेंगे इन बातों का ध्यान तो नहीं पड़ेगा पछताना

Side effects of hair color: कलर करने के बाद बालों में कई प्रकार की समस्याएं देखी जा सकती है और इसलिए इनकी खास देखभाल करना जरूरी होता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 5, 2023 8:01 AM IST

Side effects of coloring hair: बालों को कलर करना आजकल ट्रेंड सा बन गया है। कुछ लोग हर छह महीने में एक बार अपने बालों को कलर कर लेते हैं और अगर न कर पाएं तो वे खुद को ओल्ड फैशन्ड समझने लगते हैं। ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी होती है कि कलर करने से बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए कलर करने के कुछ महीनों बाद ही कुछ महिलाओं के बालों में रूखापन आने लगता है। दरअसल, बालों में कलर करने से यह बालों की जड़ों की त्वचा प्रभावित होने लगती है और इस कारण से कई बार अन्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर बालों पर कलर करने से होने वाले साइड इफेक्ट्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कलर करने के बाद बालों में क्या दिक्कत हो सकती है और कैसे बालों को सुरक्षित रखा जा सकता है (Balon ko color karne ke nuksan)

केमिकल बैलेंस खराब करता है कलर

बालों में कलर करना बेशक ट्रेंड बन गया हो लेकिन कलर करने से बालों में जो नुकसान होते हैं, उन्हें भी नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि, अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर कलर हमारे बालों को कैसे नुकसान पहुंचाता है। दरअसल, कलर में मौजूद केमिकल बालों के केमिकल बैलेंस को खराब कर देता है और इस कारण से बालों रूखापन व सफेद बाल आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

कलर करने के बाद ऐसे करें देखभाल

बालों को हेल्दी रखने के लिए उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है, लेकिन कलर करने के बाद बालों की एक्स्ट्रा केयर करना आवश्यक हो जाता है। चलिए जानते हैं कलर करने के बाद बालों की किस प्रकार देखभाल करनी चाहिए -

  • कलर करने से पहले ही बालों में प्रोटीन जेल का उपयोग करें
  • कलर किए बालों पर इस्तेमाल किया जाने वाले शैंपू का इस्तेमाल करें
  • बालों को बार-बार धोने की आदत न डालें
  • कलर किए गए बालों को न गर्म न ठंडे गुनगुने पानी से धोएं
  • नियमित रूप से कंडीशनर का उपयोग करें
  • सुखाने के लिए हीटिंग टूल्स का उपयोग न करें
  • गीले बालों को बांधे नहीं और न ही गीले बालों के साथ सोएं
  • हेयर हेल्दी डाइट शुरू करें ताकि बालों को पोषण मिलता रहे

इसके अलावा कलर करने के बाद हर महीने में एक बार हेयर एक्सपर्ट्स से अपने बालों की जांच कराएं। ताकि किसी प्रकार की समस्या होने से पहले ही उसका इलाज किया जा सके।

कलर करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप अपने बालों को कलर करने का प्लान बना रही हैं, तो पार्लर जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखा जरूरी है, ताकि आपके बालों पर कलर का कम से कम प्रभाव रहे -

  • कलर करने से पहले बालों को अच्छे से शैंपू कर लें
  • एक्सपर्ट्स से बात करके अच्छी क्वालिटी और ब्रांड वाले कलर को चुनें
  • कलर के पैकेट पर लिखी जानकारियां अच्छे से पढ़ लें
  • कलर एक्सपर्ट्स से बात करके किसी अच्छे गर्म तेल की मालिश करें
  • कलर करने से पहले बालों को शैंपू और कंडीशनर कर लें और नेचुरली सुखा लें

हालांकि, हेयर कलर से होने वाले साइड इफेक्ट्स हर किसी में अलग-अलग प्रकार से हो सकते हैं। कुछ लोगों में हेयर कलर से बहुत ही कम साइड इफेक्ट्स होते हैं, जबकि कुछ लोगों के बाल बहुत जल्दी डैमेज हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source